रायपुर. राशन कार्ड नवीनीकरण को लेकर नगर निगम के सभी वार्डों में लोग परेशान है। खासकर बुजुर्ग और विकलांग हितग्राही जिन्हें कार्यालय आने में दिक्कतें हैं। इसे देखते हुए पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने ऐसे वृद्धजन और विकलांगों के घर-घर जाकर उनके राशन कार्ड का नवीनीकरण कराने का प्रयास तेज किया है। उनका कहना है कि बुजुर्ग महिलाएं सुबह- सुबह ऑफिस नहीं आ सकती है उनके घर जा रहे हैं।
