रायपुर । अवाम हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधन में चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के तहत वर्ष 2021 से नियमित रूप से हर परिस्थिति में भूखे जरूरतमंदो तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। जिसमे संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यों के साथ रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में डीकेएस अंबेडकर अस्पताल में दूरदराजो से बीमार व्यक्तियों के इलाज के आने वाले परिजनों सहित सैकड़ों जरूरतमंदों को इस कार्य के 372वें दिन निःशुल्क पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया। साथ ही प्राप्त जानकारी अनुसार प्रत्येक दिन दूर दराज से आने वाले नए मरीजों के परिजनों को ठंड शीतलहर से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रात्रिकालीन गर्म कपड़े, कम्बल भी संस्था द्वारा वितरण किया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि शहर में बढ़ते संक्रमण के चलते विषम परिस्थितियों में लॉकडाउन की स्थिति निर्मित होती है, तो संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन कर जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु तत्तपर है।
इस कार्य में संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, योगेश्वर सिन्हा, जुबैर खान, अनमोल जैन, मुकेश बम्बोड़े तथा संस्था के अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।






![]()


