Skip to content
June 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा नेताओ को पीएम के दीर्घायु होने लिए महामृत्युंजय जाप और स्वयं के लिए सद्बुद्धि यज्ञ करना चाहिए
  • छत्तीसगढ़

भाजपा नेताओ को पीएम के दीर्घायु होने लिए महामृत्युंजय जाप और स्वयं के लिए सद्बुद्धि यज्ञ करना चाहिए

Purushottam Manhare January 7, 2022

रायपुर/07 जनवरी 2022। भाजपा के महामृत्युंजय जाप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं को प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने के लिए महामृत्युंजय जाप के साथ स्वयं के लिए सद्बुद्धि यज्ञ हवन भी करना चाहिए जिसे भाजपा नेताओं के कुंठित मन मस्तिष्क में घर बना चुके वैचारिक दरिद्रता का नाश हो सके। भाजपा नेताओं के दिमागी हालत ठीक हो सके एवं उनके मन से वैमनस्यता का जहर नष्ट हो सके। भाजपा नेताओ को सामाजिक समरसता को तोड़कर धर्म से धर्म को लड़ा कर राजनीति करने की दूषित सोच का त्याग करना चाहिए। कांग्रेस सहित पूरा देश प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुरक्षित एवं दीर्घायु होने की कामना कर रहा हैं। प्रधानमंत्री कोई दल का नहीं होता है वो देश का होता है उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। ठीक उसी तरह भी मुख्यमंत्री भी किसी दल विशेष का नही होता है। भाजपा नेता पंजाब में प्रधानमंत्री के जान को खतरा बताकर देश की सुरक्षा व्यवस्था के उपर प्रश्न चिन्ह लगा रहे है। प्रधानमंत्री देश के किसी भी कोने में सुरक्षा पुख्ता होने के बाद ही जाते है। ऐसे में भाजपा सुरक्षा पर सवाल खड़े कर अपने ही केन्द्र सरकार को सवालिये घेरे में खड़ा कर रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को फैल बता रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के आड़ में छुपकर ओछी राजनीति कर रही है असल मायने में तो यह है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का संकेत मिल रहा है। भाजपा मोदी सरकार के 7 साल के विफलताओं का जवाब देने से बच रही है। पांच राज्यों की जनता पूछ रही है तीन काला कृषि कानून के चलते 700 किसानों की शहादत हुई है उनको मुआवजा कब मिलेगा? उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में मोदी सरकार के मंत्री के पुत्र के द्वारा अपनी गाड़ी से कुचलकर किसानों का नरसंहार किया उस मंत्री को कब बर्खास्त करेंगे? पेट्रोल डीजल में लगाई गई बेतहाशा एक्साइज ड्यूटी कब यूपीए सरकार के माफिक होगी? रसोई गैस के बढ़े दाम कब कम होंगे? दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष कब मिलेगा? 15 लाख रुपए खाते में कब आएंगे? 2022 आ गया लेकिन किसानों की आमदनी दुगनी क्यो नहीं हुई? किसानों को समर्थन मूल्य की गारंटी कानून कब मिलेगा? देश की आर्थिक हालात कब सुधरेंगे? चीन भारतीय भूमि से कब हटेगा? इन सवालों के जवाब देने से बचने के लिए भाजपा नेता अपने प्रोपोगंडा टीम के साथ मिलकर ओछी राजनीति कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दुर्भाग्य बात है 7 साल से केंद्र में सरकार के बाद भाजपा के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है सिर्फ जुमलेबाजी और झूठ के अलावा पूर्व के यूपीए सरकार के दौरान शुरू की हुई परियोजनाओं का ही फीता काटते काटते मोदी सरकार के 7 साल बीत गए हैं। इन 7 सालों में मोदी सरकार ने जनता से किए वादों को एक अक्षर भी पूरा नहीं किया है। ऐसे में भाजपा की राज्य सरकारो की असफलताएं और मोदी सरकार की नाकामी पांच राज्यों के चुनाव में हार का सबसे बड़ा कारण बनेगा। भाजपा इस प्रकार से ओछी राजनीति कर जनता का ध्यान भटका ना चाहती है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous अवाम ए हिन्द संस्था ने  जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन किया  वितरण
Next आपदा में अनर्गल बयानबाजी कर केवल अपनी राजनीति चमकाने का अवसर तलाश रहे हैं छत्तीसगढ़ के भाजपाई

Related Stories

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.