एस एच अज़हर दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट कर अपने कायराना मनसूबों में कामयाब हो गई। इस आईईडी ब्लास्ट में एकं जवान की घायल होने की सूचना मिली है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है घटना मालेवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड सुरक्षा ड्यूटी हेतु सीआरपीएफ एवं थाना का संयुक्त बल रवाना हुए थे! इसी दौरान घोटिया मोड़ के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया इस घटना में सीआरपीएफ 195 बटालियन का सउनि गिरीश बाबू को चोंटे आई हैं घटना में घायल जवान को तत्काल बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती किया जा रहा है ।
