एस एस एच अजहर दंतेवाड़ा। ग्लोबल वार्मिंग को लेकर विश्व सहित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनेक कार्यक्रम चला रहे हैं और पर्यावरण को प्रदुषण से बचाने लगातार संदेश दे रहें हैं जिससे विश्व के मानव जगत को प्रदुषण मुक्त जीवन मिले इस दिशा में कार्य कर रहे हैं वहीं कॉन्ट्रैक्टर कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड किरंदुल की ट्रांजिट मिक्चर वाहन भारी मात्रा में धुआं छोड़कर पर्यावरण को प्रदूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है धुआं छोड़कर पर्यावरण को प्रदुषित कर रही वाहन पर थाना प्रभारी किरंदुल प्रहलाद कुमार साहू की जैसे ही नजर पड़ी श्री साहू ने एक पल भी देर न करते हुए पूरी सजगता के साथ पर्यावरण को बचाने के लिए एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही कर लोगों के जीवन को बचाने की दिशा में पूरी गंभीरता के साथ कार्य तो किया ही इसके साथ साथ कार्यवाही कर क़ानून का भी पूरी ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाया और एक तरह से पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में भी अपना योगदान दिया। श्री साहू ने वाहन चालक को चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की कोई शिकायत आई या मिली तो डबल फाइन किया जाएगा। वर्तमान समय में कम ही जिम्मेदार है जो इस तरह के कार्य करते हैंऔर लोगों की सेवा करते हैं। बता दें कि देश में शासन प्रशासन भी स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण, वायु संरक्षण नदी संरक्षण के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों तालाब , नहर के संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी को सही जीवन मिले।
