महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज समता कॉलोनी रायपुर छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग द्वारा 4 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 06.02.2024 से 09.02.2024 तक किया गया । कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप मिस निवेदिता पंडा थी जिन्होंने कार्यशाला के माध्यम से शिक्षा विभाग के छात्र छात्राओं को अगामी समय में शैक्षणिक के साथ स्वरोजगार कर अपना भौतिक विकास कर सकते है।
इस चार दिवसीय कार्यशाला में डी एल एड के छात्र छात्राओं की सहभागिता सराहनीय रही सभी ने जिज्ञासा पूर्ण सभी दिवस में उपस्थिति दिलाई ।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों के कौशल कला विकास के साथ साथ रोजगार मुखी क्षेत्र में लाना है । इसमें क्ले के माध्यम से विविध विधा जैसे क्राफ्ट, थाली डेकोरेशन, आभूषण बनाना, हेयर क्लिप, की चेन, नेम प्लेट, आदि दैनिक उपयोगी के सामान सिखाये गए।
यह कार्यशाला काॅलेज के चेयरमैन श्री राजेश अग्रवाल जी के निर्देशन में तथा प्राचार्य डॉ एम एस मिश्रा के मार्गदर्शन मे हुआ।
मुख्य वक्ता रूप में मिस निवेदिता पंडा ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए सभी की मेहनत की तारीफ की।
यह पूरा कार्यशाला शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष मिस रूचि सचान एवं शिक्षकगण के सहयोग से पूर्ण हुआ। साथ ही सभी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकगण कर पूर्ण सहयोग रहा।
