एस एच अजहर दंतेवाड़ा किरंदुल। देश में जहां यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने प्रयास किया जा रहा और लोगों को बार बार लगातार यातायात के नियमों का पालन करने, सभी दस्तावेज तैयार रखने को कहा जा रहा है कि कभी कोई दुर्घटना हो जाये तो चालक को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए लगातार लोगों को समझाइश दी जा रही है । देश में यातायात को लेकर नया कानून भी लाया गया ताकि यातायात व्यवस्था सुगम व सुचारू रूप से चले इसमें किसी भी प्रकार की लोगों को परेशानी ना हो लेकिन इसके ठीक विपरित छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित किरंदुल नगरपालिका परिषद में यहां काम करने वाले कर्मचारियों के जिदंगी के साथ ही खिलवाड़ किया जा रहा है यहां पर लगभग डेढ़ दर्जन गाड़ियां नगरपालिका परिषद को शासन की तरफ से मिला है लेकिन नगर पालिका परिषद ने किसी भी गाड़ी का इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं कराया है । नगर पालिका परिषद कार्य में तो सभी गाड़ियों को लगा रखा है लेकिन इंश्योरेंस पॉलिसी कराना सही नहीं समझता है । नगरपालिका परिषद गाड़ियों का इंश्योरेंस नहीं कराकर सरकार के आदेशों का खुल्लेआम उल्लंघन तो कर ही रहा है साथ ही गाड़ी चलाने वाले कर्मचारी के जीवन को भी दांव पर लगा दिया है। इस संबंध में जब नगरपालिका परिषद के बंसी लाल नरोटी मुख्य नगर पालिका अधिकारी किरंदुल से बात की गई तो उन्होंने ने कहा कि गाड़ियों का इंश्योरेंस पॉलिसी कराने भेजा गया है । कहने का अर्थ है गलती पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। आपकों बता दें कि देश में यातायात को लेकर हिट एण्ड रन में चालक के लिए कड़े नियम लाया गया है।
