*एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल*
राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा गांधी भवन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद कश्यप और सचिव ए.के. सिंह के नेतृत्व में हुआ।


शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इस दौरान किरंदुल के फाउंडर खिलाड़ियों, युवा खिलाड़ियों, शिक्षकों और स्कूली बच्चों का सम्मान किया गया।
*कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण – हॉकी फन चैलेंज*
किरंदुल में पहली बार “गोल करो-पुरस्कार जीतो” प्रतियोगिता आयोजित हुई। 3 टीमों (A, B, C) के 11-11 खिलाड़ियों ने पेनल्टी शूट की तर्ज पर निशाना लगाया।
– *प्रथम:* टीम A (कप्तान सृष्टि वर्मा) – 4/11 गोल, इनाम 2100 रुपये
– *द्वितीय:* टीम B (कप्तान वर्षा ठाकुर) – 2/11 गोल, इनाम 1500 रुपये
– *तृतीय:* टीम C (कप्तान ब्रजेश यादव) – 1/11 गोल, इनाम 1100 रुपये
उपाध्यक्ष जियाउल हसन और सचिव ए.के. सिंह ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाते हैं। बच्चों को मोबाइल से निकलकर मैदान से जुड़ना चाहिए। अंत में खेल और खिलाड़ियों के सम्मान की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन जियाउल हसन ने और आभार संगठन सचिव राकेश लाल ने किया।
