Skip to content
August 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जिन्दल स्टील एंड पावर को जल संरक्षण एवं मृदा प्रबंधन में सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी अवार्ड
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

जिन्दल स्टील एंड पावर को जल संरक्षण एवं मृदा प्रबंधन में सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी अवार्ड

Purushottam Manhare February 20, 2024

एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन परियोजनाओं के माध्यम से ओडिशा के अंगुल में किसानों की तरक्की में योगदान के लिए मिला सम्मान

रायपुर। जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) को एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन परियोजनाओं के माध्यम से ओडिशा के अंगुल में किसानों की तरक्की में योगदान करने के लिए जल संरक्षण एवं मृदा प्रबंधन श्रेणी में सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी अवार्ड – 2024 से सम्मानित किया गया है। यह परियोजना नाबार्ड (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) के सहयोग से चलाई जा रही है।
जेएसपी को यह सम्मान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा सुश्री रेखा शर्मा ने 15 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित प्रभावी सतत व्यापार प्रथाओं पर राष्ट्रीय सम्मेलन (नेशनल कॉन्क्लेव ऑन इम्पैक्टफुल सस्टेनेबिल बिजनेस प्रैक्टिसेज) में कंपनी के प्रतिनिधि को प्रदान किया। ऑल इंडिया बिजनेस एंड कम्युनिटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में केंद्र लाल बहादुर शास्त्री फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सुनील शास्त्री और वरिष्ठ राजनेता डॉ. विजय जॉली की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
जेएसपी ने अपने चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व में अंगुल जिले के तुबे, कुलेई, देरजंग, मराटीरा और मढियामुंडा गांवों में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और कृषि विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
जेएसपी की सामाजिक शाखा जेएसपी फाउंडेशन ने देरजंग और तुबे में वाटरशेड परियोजनाओं के माध्यम से मिट्टी का कटाव कम करने और भूजल पुनर्भरण (ग्राउंडवाटर रिचार्ज) को अधिकतम करने में अभूतपूर्व सफलता पाई है, जिससे कृषि उत्पादन और किसानों की आमदनी में वृद्धि हुई है।
टीम को बधाई देते हुए जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिन्दल ने कहा, जेएसपी स्थानीय पारिस्थितिकी में सतत सुधार का हिमायती है और यह वाटरशेड परियोजना किसानों को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने इस सम्मान के लिए निर्णायक मंडल का धन्यवाद किया।
2012 में नाबार्ड के सहयोग से शुरू की गई वाटरशेड परियोजनाओं के कारण अंगुल क्षेत्र में मिट्टी की नमी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

इससे उत्साहित किसानों ने नकदी फसल की नई किस्मों को आजमाया और फसल प्रणाली बदलकर एक के बजाय दो और तीन फसल उगाने लगे। आज नकदी फसल उनकी प्राथमिकता बन गई है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous आम समस्याओं के समाधान हेतु जारी व्हाट्सएप नंबर का हुआ का असर
Next Bookmakers Francesi I Migliori Siti Di Scommesse In Francia 41

Related Stories

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों पर कार्यशाला आयोजित
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों पर कार्यशाला आयोजित

August 25, 2026
स्वामी हरिगिर महाराज का 58 वां वर्सी महोत्सव आज 26 अगस्त से*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्वामी हरिगिर महाराज का 58 वां वर्सी महोत्सव आज 26 अगस्त से*

August 25, 2026
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 100वीं बैठक संपन्न, पूरे छत्तीसगढ़ से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 100वीं बैठक संपन्न, पूरे छत्तीसगढ़ से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल*

August 25, 2026

Recent Posts

  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों पर कार्यशाला आयोजित
  • स्वामी हरिगिर महाराज का 58 वां वर्सी महोत्सव आज 26 अगस्त से*
  • राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 100वीं बैठक संपन्न, पूरे छत्तीसगढ़ से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल*
  • जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब*
  • वेल्डिंग मशीन एवं लोहे का एंगल और केबल वायर चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

You may have missed

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.