‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर पुलिस परेड ग्राउंड में सजेगा राज्योत्सव का मंच
विभागीय प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन




गरियाबंद…. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गरियाबंद में जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 का भव्य आयोजन 2 नवंबर को किया जाएगा। इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है। कार्यक्रम का आयोजन शाम 4 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड, गरियाबंद में होगा। जिला प्रशासन द्वारा समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्योत्सव कार्यक्रम में विभागीय प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनकराम ध्रुव करेंगे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चन्दूलाल साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष रिखिराम यादव, जनपद पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष सोहन ध्रुव, जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, जनपद पंचायत मैनपुर की अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम, जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी नेहरू साहू एवं जनपद पंचायत देवभोग की अध्यक्ष श्रीमती पदमलया निधि उपस्थित रहेंगी। इसी तरह नगर पालिका परिषद राजिम के अध्यक्ष महेश यादव, नगर पंचायत कोपरा के अध्यक्ष रूप नारायण साहू, नगर पंचायत छुरा की अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी निषाद, नगर पंचायत देवभोग के अध्यक्ष
