Skip to content
September 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रधानमंत्री आज 26 फरवरी को लगभग रु. 41,000 करोड़ की 2000 से अधिक रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आज 26 फरवरी को लगभग रु. 41,000 करोड़ की 2000 से अधिक रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे

Purushottam Manhare February 26, 2024

रायपुर/बिलासपुर – 25 फरवरी’ 2024

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे ।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने लगातार रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया है । इस प्रयास के तहत एक बड़े कदम के रूप मेंप्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे । 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा।ये स्टेशन शहर के दोनों किनारों को एक साथ मिलाते हुए ‘शहर के केंद्र’के रूप में कार्य करेंगे । इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी । इनमें छत प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी,बेहतर आधुनिक फेकेड, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं । साथ ही, इन्हें पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल पुनर्विकसित किया जाएगा । इन स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा ।

इसके अलावा प्रधानमंत्री 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित भी करेंगे । ये रोड ओवरब्रिज और अंडरपास 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं । लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया है । इन परियोजनाओं से भीड़ कम होगी, सुरक्षा व कनेक्टिविटी बढ़ेगी औररेल यात्रा की क्षमता व दक्षता में सुधार होगा ।

इसी कड़ी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के करकमलों द्वारा छतीसगढ़ राज्य में लगभग 2700 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन का शिलान्यास तथा रोड ओवर ब्रिज/ रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास/लोकार्पण किया जा रहा है । इसके तहत पुनर्विकसित किए जा रहे 21 स्टेशनों तथा 83 रोड ओवर ब्रिज/ रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास/लोकार्पण किया जाएगा । माननीय प्रधानमंत्री जी के करकमलों के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत पुनर्विकसित किए जा रहे स्टेशनो के शिलान्यास के लिए शामिल 17 स्टेशनों में कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, सरोना, भाटापारा, डोंगरगढ़, भिलाईनगर, हथबंध, बिल्हा, बैकुंठपुर रोड, अम्बिकापुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, जांजगीर नैला, चांपा, बाराद्वार, दल्लीराझरा, भानुप्रतापपुर, निपनिया, मंदिरहसौद एवं भिलाई स्टेशन शामिल है ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news Railway

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन*
Next जेएसपी में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, सौर ऊर्जा की ओर भी बढ़े कदम*

Related Stories

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*

September 21, 2026
छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*

September 21, 2026
चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न

September 21, 2026

Recent Posts

  • युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प
  • अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31 वें सत्र के लिए पदाधिकारी निर्वाचित

You may have missed

स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.