Skip to content
July 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय,रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल प्रत्याशी
  • Latest
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय,रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल प्रत्याशी

Purushottam Manhare March 2, 2024

नई दिल्ली ।भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। इसके अलावा दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है।

भाजपा की पहली सूची में क्या खास?
195 नामों का एलान
34 केंद्रीय व राज्य मंत्रियों का नाम सूची में
28 महिलाओं को मौका
47 युवा उम्मीदवार, जिनकी उम्र 50 साल से कम है
27 नाम अनुसूचित जाति से
18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से
57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग से

किस राज्य से कितनी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान?
विनोद तावड़े ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।

 

किसे-कहां से टिकट
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अंडमान-निकोबार से विष्णुपदा रे
अरुणाचल वेस्ट से किरण रिजिजू
अरुणाचल ईस्ट से तापिर गाव
असम

करीमगंज से कृपानाथ मल्ला
सिलवर से परीमल शुक्ला वैद्य
आटोनोमस से अमर सिंह
गुवाहाटी से बिजुली कलिता मेदी
मंगलदोई से दिलीप सहकिया
तेजपुर से रणजीत दत्ता
नौगांव से सुरेश बोरा
कलियाबौर से कामाख्य प्रसाद तासा
जोरहाट से तपन कुमार गोगोई
ड्रिबूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल
लखीमपुर से प्रधान बरोआ

छत्तीसगढ़

सरगुजा से चिंतामणि महाराज
रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
जाजगीर चंपा से कमलेश जांगड़े
कोरबा से सरोज पांडे
बिलासपुर से तोखन साहू
राजनंदगांव संतोष पांडे
दुर्ग से विजय बघेल
रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी
बस्तर से महेश कश्यप
कांकेर से भजराज नांद
दमन एवं दीव

दमन एवं दीव से लालूभाई पटेल
दिल्ली

चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी
नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत
दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी
गोवा

उत्तर गोवा से श्रीपद येस्सो नाइक
गुजरात

कच्छ से विनोदभाई लखमाशी चावड़ा
बनासकांठा से रेखाबेन हितेशभाई चौधरी
पाटण से भरतसिंहजी दाभी
गांधीनगर से अमित शाह
अहमदनगर पश्चिम से दिनेशभाई कोडरभाई मकवाना
राजकोट से परषोत्तम रुपाला
पोरबंदर से मनसुखभाई मंडाविया
जामनगर से पूनमबेन माडम
आणंद से मितेशभाई रमेशभाई पटेल
खेड़ा से देवुसिंह चौहान
पंचमहल से राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव
दाहोद से जसवन्तसिंह भाभोर
भरूच से मनसुखभाई वसावा
बारडोली से प्रभुभाई नागरभाई वसावा
नवसारी से सीआर पाटिल

उधमपुर से जितेंद्र सिंह
गोड्डा से निशिकांत दुबे
खूंटी से अर्जुन मुंडा
कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
भोपाल से आलोक शर्मा
गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर से लता वानखेड़े
टिकमगढ़ से वीरेंद्र खाटी
दमोह से राहुल लोधी
खजुराहो से वीडी शर्मा
सतना से गणेश सिंह
रीवा से जर्नादन मिश्र
सीधी से राजेश मिश्र
शहडोलसे हिमाद्री सिंह
जबलपुर से आशीष दुबे
मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद दर्शन सिंह
विदिशा से शिवराज
देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर से सुधीर गुप्ता
रतलाम से गजेंद्र पटेल
अलवर से भूपेंद्र यादव
बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल
जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत
बाड़मेर से कैलाश चौधरी
कोटा से ओम बिरला
झालवाड़ा से दुष्यंत सिंह
चित्तोड़गढ़ से सीपी जोशी
नागौर ज्योति मिर्धा

29 फरवरी को हुई थी अहम बैठक
इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने देर रात तक मंथन किया था। केंद्रीय चुनाव कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य सदस्यों ने कई नामों को अंतिम रूप दिया था।

बैठक के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 125 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं। बैठक में 2014-2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा भी हुई थी। पार्टी लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी भी कर रही है। 2019 के चुनाव में 53 महिलाएं भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी थीं। 33 फीसदी के हिसाब से इस बार 70 महिलाओं को टिकट मिल सकता है।
2019 में भाजपा का प्रदर्शन
भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 में 543 सीटों में से 436 पर उम्मीदवार उतारे थे। बाकी सीटें पार्टी ने सहयोगी दलों को दी थीं। जिन 436 सीटों पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था, उनमें से पार्टी को 303 पर जीत मिली थी। यह आंकड़ा लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से भी ज्यादा था। इसके अलावा 72 सीटों पर भाजपा दूसरे नंबर, 31 सीटों पर तीसरे नंबर और 30 सीटों पर इससे भी नीचे रही थी, जबकि 51 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई थी।
2019 में किस गठबंधन का कैसा था प्रदर्शन?
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 351, कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को 90 और सपा-बसपा के गठबंधन को 15 सीटें मिली थीं।

भाजपा को अकेले मिला था बहुमत
2019 में भाजपा 303 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और अकेले ही उसने बहुमत के जादुई आंकड़े (272) को पार कर लिया था। इसके बाद कांग्रेस 52 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। डीएमके को 24, तृणमूल कांग्रेस को 22 और वाईएसआरसीपी को 22 सीटें मिली थीं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: National news

Post navigation

Previous एनएमडीसी ने 40 एमटी का लक्ष्य पार किया 11 माह का सर्वोत्तम उत्पादन की उपलब्धि हासिल की
Next जिला न्यायाधीश द्वारा लीगल एड डिफेंस कौसिंल सिस्टम एवं पैरालीगल वालिंटियर्स को दिया प्रशिक्षण

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026
हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.