Skip to content
July 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत से 154 कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत से 154 कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Purushottam Manhare March 7, 2024

मुख्यमंत्री श्री साय मछली पालन और उद्यान विभाग सहित हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत सामाग्री, राशन, आयुष्मान कार्ड का करेंगे वितरण

कवर्धा, 07 जून 2023। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय कबीरधाम जिले के विकास को आगे बढ़ाते हुए सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कुरूवा में आयोजित कार्यक्रम में 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत से 154 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय मछली पालन और उद्यान विभाग के हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत 1 करोड़ 50 लाख 30 हजार रूपए की सामाग्री का वितरण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने ग्राम कुरूवा में आयोजित कार्यक्रम सहित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यो की तैयारियों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कबीरधाम जिले के सिचाई क्षमता को बढ़ाने वाले एवं जलाशय के नहर विस्तारीकरण करने 107 करोड़ 07 लाख 94 हजार रूपए की लागत से कुल 09 कार्यां का शिलान्यांस एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके अंतर्गत 6 करोड़ 10 लाख 69 हजार रूपए की लागत से भाटकुंडेरा (ठाठापुर) व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 59 लाख 60 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा की सोनझरी जलाशय योजना के आरबीसी एवं एलबीसी के नहर लायनिंग कार्य, 13 करोड़ 94 हजार रूपए की लागत से विकासखंड कवर्धा की सरोदा मध्यम जलाशय अंतर्गत अगरी माईनर का रिमाडलिंग एवं विस्तारीकरण कार्य, 84 करोड़ 70 लाख 72 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा की बोरोदाखुर्द जलाशय योजना का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 43 लाख 49 हजार रूपए की लागत से विकासखंड बोड़ला की सरईपतेरा व्यपवर्तन योजना के गेट सुधार एवं नहर लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 97 लाख 27 हजार रूपए की लागत से छीरपानी मध्यम जलाशय अंतर्गत छीरपानी एवं निरीक्षण कुटीर का जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य, 2 करोड़ 10 लाख 49 हजार रूपए की लागत से सुखानाला व्यपवर्तन का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 92 लाख 43 हजार हजार रूपए की लागत से राजपुर व्यपवर्तन कार्य आरडी 0 मी. से 5000 मी तक कार्य, 2 करोड़ 92 लाख 31 हजार रूपए की लागत से बेल्हरी जलाशय के र्शीष कार्य एवं मुख्य नहर का मरम्मत, जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य लंबाई 6200 मीटर के कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मंडी मद अंतर्गत 11 करोड़ 03 लाख 22 हजार रूपए की लागत से 143 विकास कार्य और निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही 6.50-6.50 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत कल्याणपुर में दो सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का 08 मार्च को कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कुरूवा में प्रवास प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन, भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous महतारी वंदन योजना : समस्या निराकरण के लिए राज्य मुख्यालय और जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित और हेल्पलाईन नंबर जारी*
Next राजधानी रायपुर  पुलिस ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ने की धमकी देने वाले शख्स को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.