छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सीमेंट पोल से भरा ट्रक कार पर पलट की खबर आ रही है. इस सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के पुरुर थाना क्षेत्र धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे के मरकाटोला घाटी की है. कार में सवार चारों लोग दिल्ली से बस्तर घूमने के लिए आये थे. बिलासपुर से सभी बस्तर की तरफ जा रहे थे. इस दौरान मरकाटोला घाटी के पास सीमेंट पोल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया. ट्रक से दबने के चलते चारों की मौके पर मौत हो गई हादसे के बाद ट्रैक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल
पहुंचकर पुलिस ने कार से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.







![]()


