दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र अंतर्गत उतई थाना के पास भाटा महकाकला में एक युवक की खून से सनी लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी है पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामला हत्या का लग रहा है इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी








