Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विष्णु देव साय की सरकार में अपराधियों और आरोपियों के हौसले बुलंद , पीड़ित को ही प्रताड़ित करने का सिलसिला भाजपा की सरकार में चल रहा- संगीता सिन्हा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विष्णु देव साय की सरकार में अपराधियों और आरोपियों के हौसले बुलंद , पीड़ित को ही प्रताड़ित करने का सिलसिला भाजपा की सरकार में चल रहा- संगीता सिन्हा

Purushottam Manhare March 13, 2024

रायपुर।

जिला नारायणपुर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत नाबालिक छात्राओं से विद्यालय के शिक्षकों द्वारा लंबे समय से किये जा रहे अश्लील हरकतें, अश्लील बातें एवं अभद्र व्यवहार के संबंध में गठित जांच कमेटी की संयोजक विधायक संगीता सिन्हा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि
ऽ पूर्ववर्ती 15 साल की भाजपा सरकार के दौरान नक्सली क्षेत्रों में हुए महिला विरोधी अत्याचार एक बार फिर लोगों के स्मृति में आने लगा है। विष्णु देव साय की सरकार में अपराधियों और आरोपियों के हौसले बुलंद है पीड़ित को ही प्रताड़ित करने का सिलसिला भाजपा की सरकार में चल रहा है।
ऽ जिला नारायणपुर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत नाबालिक छात्राओं से विद्यालय के शिक्षकों द्वारा लंबे समय से किये जा रहे अश्लील हरकतें, अश्लील बातें एवं अभद्र व्यवहार छेड़खानी की जा रही थी।
ऽ साय सरकार ने नाबालिक बच्चियों के खिलाफ होने वाले इस जघन्य अपराध पर कार्रवाई के बजाय लीपा पोती किया गया।
ऽ बस्तर के नारायणपुर जिले की यह घटना झलियामारी, मीना खलको, मड़कम हिडमे और सोनी सोरी के प्रकरण की विभत्स घटनाओं की पुनरावृत्ति की तरह है। जैसे झलियामारी में मासूम बच्चियों के साथ शारीरिक शोषण शासकीय आश्रमों में हो रहा था कुछ वैसी ही घिनौना प्रयास नारायणपुर में हुआ।
ऽ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा की साय सरकार में बेटियां स्कूल जाने से डर रही है।
ऽ नारायणपुर, बस्तर, सूरजपुर, अंबिकापुर, दुर्ग, भिलाई, रायपुर में लगातार महिलाओं के ऊपर हमले हो रहे हैं, हिंसा हो रहा है, हत्याएं हो रही है, छेड़छाड़ हो रहा है।
ऽ भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में महिलाएं बेटियां असुरक्षित हुई है।
ऽ महिलाओं बेटियों के साथ छेड़छाड़ रेप अपहरण मारपीट हिंसा की घटनाएं बढ़ी।
ऽ पूर्व के रमन सरकार के दौरान भी महिला अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ देश में टॉप फाइव राज्यों में था।
ऽ एक बार और वही स्थिति निर्मित हो गई है साय सरकार में माता बहनें बेटियां डरी हुई भयभीत है स्कूल हो या बाजार घर कहीं भी महिलाये सुरक्षित नहीं है।
ऽ सूरजपुर जिला के शिक्षा अधिकारी ने अपराधियों के डर से सुरक्षा देने में हाथ खड़ा कर दिया स्कूल जाने वाले बच्चों के माता-पिता को पत्र लिखकर बच्चों की सुरक्षा स्वयं करने को निर्देशित किया।
ऽ साय सरकार बनने के बाद दूसरे राज्यों से महिलाओं को छत्तीसगढ़ में लाकर उनकी हत्या कर दी जा रही है उनके साथ रेप की घटनाएं हो रही है।
ऽ छत्तीसगढ़ अराजकता की और आगे बढ़ रहा है और साय सरकार मोदी की गारंटी के नाम से सिर्फ विज्ञापन बाजी कर रही है।
ऽ नारायणपुर जिला की घटना के प्रभावित गांव का दौरा कर सभी पीड़ितों के परिजनों, ग्राम वासियों, प्रशासन और पीड़ित बालिकाओं से भेंट कर विस्तृत चर्चा की।
ऽ आरोपियों ने छात्राओं से अश्लील हरकतें, अश्लील बातें एवं अभद्र व्यवहार किया, शारीरिक, मानसिक रूप से नाबालिक बालिकाओं को अत्यधिक प्रताड़ित किया।
ऽ आरोपियों ने अपने कुकृत्यों को ढकने के लिए बच्चियों और उनके परिजनों को लगातार धमकाते रहे।
ऽ ग्राम के सरपंच एवं शाला समिति के सदस्य पीड़ित बच्चियों के पालकों को बुलाकर धमकाएं, उनसे जबरिया माफीनामा लिखवाकर कागजों में हस्ताक्षर करवाए जिससे यह स्पष्ट है कि पूरे मामले की लीपापोती करने प्रशासन के संरक्षण में पीड़ितों को ही प्रताड़ित किया गया।
ऽ नारायणपुर जिले के कलेक्टर और एसपी ने शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की।
ऽ इतनी संवेदनशील घटना के 8-10 दिन बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया। रिपोर्ट भी तब दर्ज किया गया जब हमारे जांच दल ने दबाव बनाया।
ऽ आरोपियों के संबंध भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से है उनके भाजपा नेताओं से नजदीकी संबंध के वीडियो, फोटो सार्वजनिक है। भाजपा नेता उनको संरक्षण दे रहे है।
ऽ छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार आने के बाद एक बार फिर से महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं।
ऽ यौन शोषण, हत्या और बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है।
ऽ कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मामले में साय सरकार पूरी तरह से असहाय है।
पत्रकार वार्ता में जांच समिति के सदस्यगण विधायक सावित्री मंडाव, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, वंदना राजपूत उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भाजपा ने कवर्धा पालिका अध्यक्ष पद पर जनादेश के विपरीत जाकर कब्जा किया*
Next तीन माह में विष्णु देव सरकार अलोकप्रिय हो गयी है – कांग्रेस*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.