Skip to content
August 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • उल्लास- मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता टेस्ट में 17 मार्च कोदो लाख शिक्षार्थी शामिल होंगे*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

उल्लास- मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता टेस्ट में 17 मार्च कोदो लाख शिक्षार्थी शामिल होंगे*

Purushottam Manhare March 14, 2024

रायपुर, 13 मार्च 2024/उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 17 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय व्यापी मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता मिशन (एफएलएन) टेस्ट परीक्षा में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से लगभग दो लाख शिक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा की तैयारी के लिए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। एससीईआरटी एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के डायरेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने प्रदेश व्यापी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बस्तर जिले के विभिन्न ग्रामों से आए शिक्षार्थियों और स्वयं सेवी शिक्षकों से सीधा संवाद किया। श्री कटारा ने बताया कि उन्होंने उल्लास ऐप में स्वयंसेवी शिक्षक बनकर 10 शिक्षार्थियों का चयन किया है, अब उन्हें पढ़ाउंगा। परीक्षा की तैयारी के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट प्रिंसिपल, जिला परियोजना अधिकारी और नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।

श्री कटारा ने बस्तर जिला मुख्यालय में एकत्रित समूह को संबोधित करते हुए कहा कि जो पढ़ नहीं पाए उन्हें झिझक महसूस होती है एक एप्लीकेशन लिखने के लिए भी दूसरों पर निर्भर होना पड़ता है। सरकारी योजनाओं में अंगूठा लगाना होता है, इसलिए जरूरी है कि सभी लोग पढ़-लिखकर अपना वह अपने परिवार का नाम लिख सकें। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवी शिक्षकों से कहा कि वे शिक्षार्थियों को अध्यापन कराकर उनके जीवन में उजाला लाने वाले हैं। एक दूसरे के बीच संवाद के लिए भाषा बनाई गई है, उसे ही समझना और समझाना एक माध्यम है।

श्री कटारा ने कहा कि वे बस्तर के लोगों को पहले से जानते हैं, आज आपके जज्बे ने यह बता दिया कि आप लोग अपनी जिंदगी बदलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि परिवर्तन ऐसे ही आएगा हमें पीछे नहीं देखना है आगे बढ़ाना है, सभी चैलेंज को स्वीकार कर हमें पढ़ना है और मुख्य धारा में शामिल होना है। उन्होंने यह भी कहा की पढ़ने के बाद एक पालक के रूप में हम नाती-पोते और बच्चों की मॉनीटरिंग भी कर सकते हैं कि वह क्या पढ़ रहा है। यदि हम पढ़ लिखकर प्रमाण-पत्र अपने घर में लगाएंगे तो इससे बच्चों के लिए भी मोटिवेशन का काम करेगा।

श्री कटारा ने जिले के अधिकारियों से कहा कि उल्लास कार्यक्रम के लिए हमें अपने गांव और ब्लॉक से ही छोटी-छोटी शुरुआत करनी है। हम सकारात्मक दृष्टिकोण अपना कर इस अभियान में मिशन मोड में काम करेंगे तो लोग हमसे जुड़ते जाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सबसे पहले हम स्वयंसेवी शिक्षक बने।

उल्लास कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री प्रशांत पांडेय ने राष्ट्रव्यापी बुनियादी परीक्षा अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एससीएल के प्रभारी श्री डेकेश्वर प्रसाद वर्मा ने डाइट प्रिंसिपल की भूमिका को बताया कि वह किस प्रकार मॉनिटरिंग करेंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous *केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करना अभिनंदनीय एवं स्वागतयोग्य कदम:- अभाविप*
Next आबकारी एक्ट प्रकरण में आरोपी से 4 लीटर गुड से निर्मित कच्ची शराब जप्त

Related Stories

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों पर कार्यशाला आयोजित
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों पर कार्यशाला आयोजित

August 25, 2026
स्वामी हरिगिर महाराज का 58 वां वर्सी महोत्सव आज 26 अगस्त से*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्वामी हरिगिर महाराज का 58 वां वर्सी महोत्सव आज 26 अगस्त से*

August 25, 2026
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 100वीं बैठक संपन्न, पूरे छत्तीसगढ़ से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 100वीं बैठक संपन्न, पूरे छत्तीसगढ़ से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल*

August 25, 2026

Recent Posts

  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में नए श्रम कानूनों पर कार्यशाला आयोजित
  • स्वामी हरिगिर महाराज का 58 वां वर्सी महोत्सव आज 26 अगस्त से*
  • राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 100वीं बैठक संपन्न, पूरे छत्तीसगढ़ से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल*
  • जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब*
  • वेल्डिंग मशीन एवं लोहे का एंगल और केबल वायर चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

You may have missed

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.