बेमेतरा । पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत दिनांक 11.03.2024 को थाना बेरला स्टाफ को सूचना मिला की ग्राम सरदा निवासी मनीष बारले अपने घर के बाहर गली में अवैध रूप से गुड से निर्मित कच्ची शराब रख कर बिक्री कर रहा है कि सूचना के अधार थाना बेरला स्टाफ व गवाहो के साथ मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। जिस पर थाना बेरला में अवैध रूप से गुड से निर्मित कच्ची शराब रख कर बिक्री करने का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी मनीष बारले पिता समलिया बारले उम्र 32 साल साकिन सरदा थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई हैं। जप्त 04 लीटर गुड से निर्मित कच्ची शराब कीमती 800/- रूपये एवं बिक्री रकम 200/- रूपये जुमला किमती करीबन 1,000/- रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, प्रधान आरक्षक सुखेलाल बंजारे, आरक्षक दिनेश निषाद, एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।








