थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल, गमपुर के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुईं
मुठभेड़ में एक पुरुष माओवादी का शव बरामद जिसकी पहचान की जा रही है।
मुठभेड में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना।
सर्च के दौरान पुलिस ने एक हथियार एवं भारी मात्रा में गोला बारूद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री जप्त की है।
एस एच अज़हर दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गमपुर के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी (DRG) एवं बस्तर फाइटर्स (BFR) दंतेवाड़ा, तथा सी आर पी एफ (CRPF) 111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी
◾नक्सल गश्त सर्च अभियान के दौरान आज पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ मे एक पुरुष माओवादी को मार गिराने मे दंतेवाड़ा पुलिस को सफलता मिली।







![]()


◾क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है ।
