*अवैध शराब परिवहन के मामले में किरंदुल पुलिस 02 आरोपियो के विरुद्ध की गई कार्यवाही*
*असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु किरन्दुल पुलिस की कार्यवाही जारी*
एस एच अज़हर दंतेवाड़ा। जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमान गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कपिल चंद्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में किरंदुल पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। मुखबीर की सूचना के आधार पर अवैध शराब परिवहन करने वाले किरन्दुल निवासी- 01. अशोक पनिका पिता श्री हरिदास पनिका उम्र 40 वर्ष निवासी लक्ष्मणपुर कैंप, वार्ड क्रमांक 01 किरन्दुल के पास से प्लास्टिक थैला में 07 बॉटल बियर सिंबा कंपनी का प्रत्येक बाटल में 650ml प्रति बॉटल कीमती 210/- रू. जुमला अंग्रेजी शराब 4550ml, जुमला कीमती 1470/- रू एवं परिवहन करते एक मोटर सायकल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG-18-P-5829 कीमती करीबन 30000/- रू. जप्त कर थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 24/2024 धारा- 34(A) आबकारी एक्ट एवं 02. अमलू बघेल पिता लछिन्दर बघेल उम्र 60 वर्ष निवासी रामपुर कैम्प, वार्ड क्रमांक 02 किरन्दुल के पास से एक प्लास्टिक थैला में 07 बॉटल बियर सिंबा कंपनी का प्रत्येक बाटल में 650ml प्रति बॉटल कीमती 210/- रू. जुमला अंग्रेजी शराब 4550ml, जुमला कीमती 1470/- रु जप्त किया जाकर थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 25/2024 धारा- 34(A) आबकारी एक्ट के तहत् मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक हेमंत साहू, सउनि० गोविंदराव, प्रधान आरक्षक हरी सिन्हा, आरक्षक ओमप्रकाश वट्टी, योगेश कुंजाम, विक्रांत साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।









