रायपुर/ बाबा गुरु घासीदास जी के द्वितीय सुपुत्र एवं उनके उत्तराधिकारी रहे राजागुरु,गुरु बालकदास जी की 164 वीं. बलिदान दिवस 28 मार्च (गुरुवार) को दोपहर 02 बजे न्यू राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन रायपुर में गरिमामय पूर्वक मनाया जाएगा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग एकत्रित होकर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
गौरतलब है कि 28 मार्च 1860 को मुंगेली जिला के औराबांधा में गुरु बालकदास जी की हत्या कर दी कर दी गई थी, गुरु की इस शहादत को अमरत्व प्रदान करने के लिए उनकी स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
