Raipur
संस्था अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के तहत स्थानीय शासकीय डी.के.एस अस्पताल, रायपुर में छत्तीसगढ़ अंचल एवं दीगर अन्य प्रांतों से इलाज कराने कराने आए मरीजों तथा उनके परिजनों तथा शहर के विभिन्न क्षेत्र, फुटपाथ में एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले असहाय, लाचार, जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन सेवा कार्य के आज 1458वां दिन पूर्ण करते हुए नियमित रूप से दोनों वक्त निःशुल्क भोजन वितरण की व्यवस्था कर अपनी सेवाएं देते चली आ रही है।
संस्थापक मो. सज्जाद खान ने बताया कि, होली पर्व के अवसर पर जब शहर की अधिकतम दुकानें, होटलें बंद रहती है, ऐसी स्थिति में भी मानवीय मूल्यों के आधार पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों, अस्पतालों, चौक चैराहों में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों द्वारा मरीजों के परिजनों, जरूरतमंदों, वृद्ध एवं मासूम बच्चों तक पहुंच कर उन्हें भोजन, पानी, दूध इत्यादि आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।






![]()


इस कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, सैय्यद जाकिर हुसैन, महावीर जैन, जुबैर खान, फराज खान, राजकुमार साहू इत्यादि द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा।
