Skip to content
September 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कांग्रेस को 1823 करोड़ का इनकम टैक्स का नोटिस मोदी सरकार की तानाशाही*
  • Uncategorized

कांग्रेस को 1823 करोड़ का इनकम टैक्स का नोटिस मोदी सरकार की तानाशाही*

Purushottam Manhare March 29, 2024

 

*संवैधानिक एजेंसियों के दुरुपयोग से सत्ता बचाने का स्तरहीन प्रयास कर रही है मोदी सरकार*

 

रायपुर/29 मार्च 2024। कांग्रेस पार्टी के ऊपर इनकम टैक्स विभाग द्वारा 1823.08 करोड़ रू. जमा करने की नोटिस को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की केंद्र सरकार की तानाशाही बताया है। देश में लोकसभा चुनाव के समय प्रमुख विपक्षी दल को संसाधन विहीन करने की भाजपा की केंद्र सरकार की साजिश है। मोदी को यह पता चल चुका है कि उनके खिलाफ देश में माहौल है उनकी विदाई की बेला नजदीक आ गयी है तो विपक्ष को चुनाव लड़ने से रोकने के लिये इनकम टैक्स विभाग को आगे कर दिया गया। मोदी सरकार लोकतंत्र विरोधी षड्यंत्र करके विपक्षी दलों के सीमित संसाधनों को भी छीनने का काम कर रही है। कांग्रेस की पिछली सरकारों ने 70 सालों से निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ लोकतंत्र की जो छवि बनाई थी, केंद्र की मोदी सरकार और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व उसके खिलाफ काम कर रही है। भाजपा ने विपक्षी दलों से साधन, संसाधन छीनकर एकाधिकार स्थापित करने का षड्यंत्र रचा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतंत्र विरोधी षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिनायकवादी मोदी सरकार ने पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकारों को गिराया, डर और लालच से नेताओं की खरीद फरोख्त की और जो नेता नहीं झुके उनके ऊपर ईडी, आईटी और सीबीआई जैसे जांच एजेंसियों का अंकुश लगाया, उसके बाद अब जब देश में आम चुनाव हो रहे हैं, आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए आयकर विभाग का दुरुपयोग कर रही है। 30 साल पुराने आधारहीन मामले का बहाना करके ठीक चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को जप्त करना इनकम टैक्स की नोटिस भेजना अलोकतांत्रिक है। तानाशाही मोदी सरकार धन, बल और केंद्रीय एजेंसी के दुरुपयोग से विपक्ष को डराने और लोकतंत्र को खत्म करने आमादा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी बॉन्ड स्कैम को गैर कानूनी और असंवैधानिक करार दिया उसमें मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की बदनीयती उजागर हुई है। जो तथ्य सामने आए हैं जो बेहद चिंताजनक है, शर्मनाक है, देश के जांच एजेंसियों ईडी, आईटी को हफ्ता वसूली गैंग के रूप में संचालित किया जाना, ब्लैकमेलिंग और रिश्वतखोरी के स्पष्ट प्रमाण के बावजूद बड़ी बेशर्मी से साजिश करके मुख्य विपक्षी दल का बैंक खाता फ्रीज कर देना निंदनीय है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि डरी हुई मोदी सरकार कांग्रेस के बैंक खातों को जप्त करके वसूली नोटिस भेजवा कर यह चाहती है की पैसों के अभाव में बराबरी से चुनाव ना लड़ पाए और इसके लिए आयकर विभाग के माध्यम से बाधा उत्पन्न कर रही है। विगत 10 वर्षों के दौरान नोटबंदी हो या पीएम केयर फंड का मामला, भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार की गतिविधियां संदिग्ध रही है, लेकिन उस पर आयकर विभाग को कोई एतराज नहीं है। राजनीतिक दल पर आयकर की देयता नहीं है, भाजपा ने कभी कोई आयकर कर नहीं दिया है, लेकिन दुर्भावनापूर्वक 30 साल पुराने मामले के बहाने ऐन चुनाव के वक्त कांग्रेस को लक्ष्य करके बैंक खातों पर रोक लगाना अलोकतांत्रिक है।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous 384 से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?*
Next पूर्व रमन सरकार के दौरान किसानों को चुनाव के पहले बोनस दिया गया फिर 4 साल नहीं दिया वही हाल महतारी वंदन योजना का होगा*

Related Stories

Bahis severlere özel hızlı giriş imkanı sunan Pin Up apk indir avantajı
  • Uncategorized

Bahis severlere özel hızlı giriş imkanı sunan Pin Up apk indir avantajı

August 23, 2026
Bahiscom Giris ve uyelik – Resmî Site ve Kisisel Hesap Erisimi
  • Uncategorized

Bahiscom Giris ve uyelik – Resmî Site ve Kisisel Hesap Erisimi

August 23, 2026
*तिरंगा उत्सव रैली का भव्य आयोजन*
  • Uncategorized

*तिरंगा उत्सव रैली का भव्य आयोजन*

August 11, 2026

Recent Posts

  • 3 माह की मासूम के लिए 25वीं बार रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल बने रवि सरकार*
  • किरंदुल राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, “गोल करो-पुरस्कार जीतो” हॉकी चैलेंज बना आकर्षण का केंद्र*
  • नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे डॉ. प्रेम साई गुरुजी, सुकमा में बांटा संबल
  • गुढ़ियारी में 15 लाख की दही हांडी के लिए मचेगी होड़, बी प्राक और लखबीर सिंह लक्खा बिखेरेंगे जलवा, भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होगा रायपुर*
  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष आयोजन: ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के साथ खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच

You may have missed

3 माह की मासूम के लिए 25वीं बार रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल बने रवि सरकार*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

3 माह की मासूम के लिए 25वीं बार रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल बने रवि सरकार*

August 31, 2026
किरंदुल राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, “गोल करो-पुरस्कार जीतो” हॉकी चैलेंज बना आकर्षण का केंद्र*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

किरंदुल राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, “गोल करो-पुरस्कार जीतो” हॉकी चैलेंज बना आकर्षण का केंद्र*

August 31, 2026
नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे डॉ. प्रेम साई गुरुजी, सुकमा में बांटा संबल
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे डॉ. प्रेम साई गुरुजी, सुकमा में बांटा संबल

August 30, 2026
गुढ़ियारी में 15 लाख की दही हांडी के लिए मचेगी होड़, बी प्राक और लखबीर सिंह लक्खा बिखेरेंगे जलवा, भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होगा रायपुर*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

गुढ़ियारी में 15 लाख की दही हांडी के लिए मचेगी होड़, बी प्राक और लखबीर सिंह लक्खा बिखेरेंगे जलवा, भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होगा रायपुर*

August 30, 2026

Recent Posts

  • 3 माह की मासूम के लिए 25वीं बार रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल बने रवि सरकार*
  • किरंदुल राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, “गोल करो-पुरस्कार जीतो” हॉकी चैलेंज बना आकर्षण का केंद्र*
  • नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे डॉ. प्रेम साई गुरुजी, सुकमा में बांटा संबल
  • गुढ़ियारी में 15 लाख की दही हांडी के लिए मचेगी होड़, बी प्राक और लखबीर सिंह लक्खा बिखेरेंगे जलवा, भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होगा रायपुर*
  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष आयोजन: ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के साथ खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.