रायपुर । पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर और सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया किशासन ने अपने प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के चौथे किश्त के एरियर्स का भुगतान कर दिया है ।
किंतु प्रदेश के सबसे बड़ा और पुराना रविशंकर शुक्ल वि, वि, अपने कर्मचारियों को अभी तक एरियर्स का भुगतान नही किया है,,,कर्मचारी संघ वि, वि, से अपने कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर्स का भुगतान / पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने की मांग वि, वि, से करता है।ज्ञातव्य हो कि शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के किसी भी आदेश को वि,वि, के अधिकारीगण नहीं मानते पूर्व में कर्मचारी संघ द्वारा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2004 के बाद प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारिगण जो शासन के आदेश के बाद वे नियमित हुए उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग ने पेंशन देने के लिए आदेश जारी किया ।
उक्त आदेश का भी वि, वि, के अधिकारीगण पालन नही किए है जिससे कर्मचारियों को पेंशन का लाभ नही मिल पा रहा था जो की शासन के आदेश की अवमानना को दर्शाता है ।
संघ के सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि भी वि, वि, ने आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग के आदेश नही आने का उल्लेख करते हुए वर्ष 2004 के बाद शासन के आदेश और वि , वि, ने अपने ही आदेश के तहत दैनिक वेतन भोगी के कर्मचारियो को नियमित किया और अब इन्हें शासन के उक्त आदेश के अनुसार पेंशन के लाभ देने हेतु पिछली कार्यपरिषद की बैठक में 2004 के बाद नियमित हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को पेंशन का लाभ देने की कर्मचाहित में निर्णय लिया गया जिसका कर्मचारी संघ स्वागत करता है इस निर्णय से छोटे छोटे कर्मचारियों के परिवार का भविष्य सुरक्षित हुआ है
कर्मचारी संघ के सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने वि, वि, के पेंशन देने के निर्णय का स्वागत करते हुए मांग किया है शासन के आदेश का पालन करते हुए वि, वि, सातवें वेतनमान के चौथे किश्त के एरियर्स का भुगतान करते हुए / पिछले चार साल से कर्मचारियों की लंबित पदोंत्ति आदेश शीघ्र जारी करे जिससे कर्मचारियों को अनावश्यक आंदोलन करने की जरूरत ना पड़े।
2004 के बाद नियमित हुए कर्मचारियों के परिवारो को पेंशन की सुविधा मिलने से कर्मचारियों में खुशी की लहर व्याप्त हैं। साथ ही पेंशन भोगी कर्मचारियों के परिवारों को विगत तीन माह से पेंशन नही मिल रहा है ।
कर्मचारी संघ के सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने शासन/ उच्च शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग करता है कि वि, वि, के कुलसचिव और कुलपति जी निर्देश देवे की शासन के आदेश का पालन करते हुए कर्मचारियों को सातवे वेतनमान के चौथे किश्त का एरियर्स , कर्मचारियों की पदोंत्ति , पेंशन संबंधी लंबित आदेश , सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के चारो किश्तों के एरियर्स लैब अटेंडेंट से लैब टेक्नीशियन बनाने संबंधी आदेश जारी करें वि, वि, के कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किसी भी रूप में बाध्य ना करे ।
कर्मचारी संघ शीघ्र ही मुख्यमंत्री , राज्यपाल एवम कुलाधिपति , उच्च शिक्षा मंत्री एवम शासन के जिम्मेदार अधिकारियों को शीघ्र पत्र लिखेगा की शासन के आदेश का वि , वि, में पालन सुनिश्चित हो और कर्मचारी संघ को अनावश्यक रूप से आंदोलन करना ना पड़े । जिससे संघ का एवम विश्वविद्यालय का समय अनावश्यक बर्बाद होता है
कर्मचारी संघ की 15 सूत्रीय मांग पत्र में उक्त सभी मांगें शामिल है ।
ज्ञातव्य हो कि संघ को शासन के आदेश का पालन कराने के लिए हड़ताल का सहारा लेना पड़ता है तब कहीं जाकर शासन के आदेश का पालन होता है।
अतः संघ वि, वि, के कुलसचिव और कुलपति जी से मांग करता है की शासन के आदेश का पालन करते हुए कर्मचारियों की छोटी छोटी समस्याओं को निराकृत करना सुनिश्चित करे । वर्तमान में नेक की टीम आने वाली है और ओमीक्रोन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विश्वविद्यालय कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को नियत समय में पूरा करे तभी वि, वि, के साथ कर्मचारीगण नेक की टीम के आने के पूर्व ग्रेडेशन बढ़ाने के लिए सतत रूप से काम करेंगे यह तभी होगा जब वि, वि, भी कर्मचारियों की अहम समस्याओ को पूरा करेगा । अध्यक्ष श्रवण ठाकुर सचिव अध्यक्ष श्रवण ठाकुर सचिव प्रदीप कुमार मिश्र पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ रायपुर
