रायपुर । पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के द्वारा महादेव घाट रोड रायपुरा स्थित गधी तालाब के पास कार्यालय प्रारंभ किया गया। इस कार्यालय में जनसुविधा हेतु नि:शुल्क लोक सेवा केन्द्र प्रारंभ किया गया है। जहाँ पर आय,जाति, निवास, मज़दूर कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड आदि सुविधायें नि:शुल्क मिलेगी।

विदित हो कि विकास उपाध्याय के जन्मदिवस से कोटा हनुमान मंदिर के सामने नि: शुल्क लोक सेवा केन्द्र संचालित किया जा रहा है, जहाँ पर गुढ़ियारी परिक्षेत्र की जनता दैनिक समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रही है विकास उपाध्याय का प्रयास है कि क्षेत्र की जनता को दैनिक उपयोग में आने वाले काग़ज़ात बनवाने इधर-उधर न भटकना पड़े, इसी उद्देश्य से रायपुरा क्षेत्र में भी लोक सेवा केन्द्र आरंभ किया गया है।






![]()


