Skip to content
July 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विजय शर्मा ने नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित, कहा विकसित भारत के लिए मोदी जरुरी, प्रधानमंत्री मोदी का तीसरे कार्यकाल में होंगे और बड़े फैसले – विजय शर्मा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विजय शर्मा ने नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित, कहा विकसित भारत के लिए मोदी जरुरी, प्रधानमंत्री मोदी का तीसरे कार्यकाल में होंगे और बड़े फैसले – विजय शर्मा*

Purushottam Manhare April 11, 2024

*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे के प्रचार में दर्जन भर से अधिक नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित, पूरा देश जानता है देश में एक ही ग्यारंटी चल रहा है मोदी की ग्यारंटी*

कवर्धा -देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो गारंटी दी है उसे पूरा भी किया और लगातार कर रहे है , अब आप सबकी बारी है कमल पर बटन दबाकर मोदी को तिसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की ।
उपरोक्त बातें नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कही ।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राजनंदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय को चुनाव में बड़ी जीत दिलाने के लिए दर्जनों नुक्कड़ सभा लेकर लोगों को जागरूक करते हुए मोदी की गारंटी के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने सभा में उपस्थित महिलाओं को कहा कि महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त की राशि आप सभी महिलाओं के बैंक खाता में आ गया है, तीसरी किस्त की राशि 1 मई को आपके खाता में डाल दी जाएगी, ऐसी सरकार कहां है जो महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करती हो, हमारे हम सबके विश्व प्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो विकास किया है, महिलाओं को सम्मान दिया है उन्हे आप और हम सबका सहयोग आशीर्वाद मिलना ही चाहिए.

उन्होंने कहा देश से अलग विधान के साथ चलने वाले कश्मीर को अनुच्छेद 370 हटाकर भारत में जोड़ने का कार्य करने वाले प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जितने बड़े फैसले हुए है तीसरी पारी में और भी बड़े फैसले देश हित में होने शेष है .उन्होंने कहा हाल ही में छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में जो संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया था वो मोदी जी की ग्यारंटी थी महज तीन माह में विष्णुदेव सरकार ने अपने संकल्प पत्र मोदी ग्यारंटी के प्रमुख ग्यारंटी को पूरा कर दिया है . महतारी वंदन से माताओं के खाते में 1 हजार प्रति माह आने लगे . किसानो का पूर्व का 2 वर्ष का बकाया बोनस आ गया . 21 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा पूरा करते हुए अंतर की राशि 925 रूपये भी एक मुस्त किसानो के खाते में आ गए . 18 लाख प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृत हो गया . उन्होंने कहा यह चुनाव मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए है सांसद संतोष पांडे जी जीतकर लोकसभा पहुचंगे तब 400 का आकड़ा पार होगा . मोदी जी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है उसे पूरा करेंगे तब देश विकसित भारत ,मजबूत भारत बनने की दिशा में और तेजी से आगे बढेगा .
विजय शर्मा ने अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ एक ही दिन में 10 नुक्कड़ सभाओं में कवर्धा ग्रामीण मंडल के ग्राम घुघरी खुर्द , नेवारी , बरबसपुर , सुखा ताल ,कवर्धा ,छिरहा ,धमकी ,बम्हनी में शामिल होकर जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करके 400 सीट जिताकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने अपील की.
सभाओं में मुख्य रूप से रामकुमार भट्ट,क्रांति गुप्ता कैलाश चन्द्रवंशी ,अनिल ठाकुर ,दिनेश चन्द्रवंशी ,परेटन वर्मा ,चन्दन पटेल,श्रीकांत उपाध्याय पंचराम कोसले ,विजय पटेल,जनेराम पटेल,अमित वर्मा ,हेमचंद चद्र्वंशी,रामकुमार पटेल,चंद्रभान सिंह,जगेसर पटेल,प्रदीप निषाद,खम्मन पटेल,सरोजनी,बिमला श्रीवास ,शत्रुहन धुर्वे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित रहे
*इस अवसर पर ग्राम नेवारी में दर्जन भर से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बीजेपी का दामन थामा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा का गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा में प्रवेश कराया* भाजपा प्रवेश करने वाले बैकुंठी प्रसाद माहिले,कन्हैया लहरे ,धन्नू धृतलहरे ,होरी लाल,सुंदर कोसले,प्रेमचंद ,शत्रुहन मिरज ,त्रिभुवन सिंह राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous भाजपा बताये छत्तीसगढ़ में कहां चल रही है मेट्रो और बुलेट ट्रेन?*
Next लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार ,गाँजा पैसा के विरुद्ध* बिलासपुर जीआरपी ,एंटी क्राइम टीम की मुहिम के दौरान बड़ी कार्यवाही

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.