Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महंगाई और बेरोज़गारी दूर करेगी कांग्रेस की न्याय गारंटी: भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

महंगाई और बेरोज़गारी दूर करेगी कांग्रेस की न्याय गारंटी: भूपेश बघेल

Purushottam Manhare April 19, 2024

 

राजनांदगांव/ 19 अप्रैल 2024। राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा है कि इस समय देश के जो हालात हैं वो चिंता पैदा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी सर्वेक्षण करवा ले इस समय 80 प्रतिशत लोगों के लिए महंगाई और बेरोज़गारी ही सबसे बड़ी मुद्दा है। उन्होंने कहा कि किसानों से लेकर मज़दूरों, महिलाओं और युवाओं तक हर कोई परेशान है और इस परेशानी को कांग्रेस की दूर कर सकती है।

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस के न्याय पत्र की जानकारी ग्राम जनों से साझा करते हुए उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि दस साल तक केंद्र में सरकार चलाने वाली भाजपा अपने कामकाज के आधार पर वोट नहीं मांग रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके चुनावी शुभांकर हैं लेकिन अपने किसी पोस्टर होर्डिंग में वे यह नहीं बता रहे हैं कि वे महंगाई और बेरोज़गारी के लिए क्या करने वाले हैं. एक तरफ़ मोदी जी पांच किलो राशन की बात करते हैं दूसरी ओर भाजपा की राज्य सरकार राशन कार्ड से मिलने वाले राशन में 15-20 किलो राशन काट देती है.
भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का न्याय पत्र देश की आवाज है, देश के हर वर्ग की जरूरतों का प्रतिनिधित्व हमारा न्याय पत्र करता है। एक ओर जहां परिवार की जरूरतों का ख्याल रखने वाली महिलाओं के लिए सालाना 1 लाख रुपए देने की बात हमारे घोषणा पत्र का हिस्सा है तो युवाओं को “अप्रेंटिसशिप का अधिकार” भी हम युवाओं को देंगे जिसमें युवाओं को ट्रेनिंग के साथ ही एक लाख रुपए का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारा न्याय पत्र किसानों को स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की गारंटी देता तो वहीं मनरेगा की दिहाड़ी 400 रुपए करने की बात भी हमारे न्याय पत्र का हिस्सा है।
भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्र का सबसे जरूरी हिस्सा है युवाओं के लिए रोजगार की बात, कांग्रेस पार्टी जहां युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा करती है तो वहीं भाजपा रोजगार को लेकर एक शब्द भी नहीं कहती।
आगे प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाना बनाते हुए भूपेश कहते हैं कि भाजपा की सांय-सांय सरकार ने कांग्रेस की जान हितैषीनीतियों में सांय-सांय कटौती कर दी है, बेरोजगारी भत्ता, मजदूर न्याय, गोबर खरीदी जैसी योजनाएं बंद हो गई तो वही गरीबों के राशन में भी डकैती की पूरी तैयारी है, भाजपा सरकार का इरादा प्रति व्यक्ति केवल 5 किलो चावल ही देने का है, ये भाजपा की जनविरोधी चेहरे को उजागर करता है।
जनसंपर्क के दौरान भूपेश बघेल ने अंबागढ़ चौकी और मोहला क्षेत्र के ग्राम पांगरी, गोर्राटोला, माहुद, आतरगांव, मोहड़, बुटाकसा, खुर्सीटिकल (करमतरा) आड़ेझर, दनगढ़, सोमाटोला, आमाडूला, बोगाटोला, गिधाली, कुम्हली, गोटाटोला, मरारटोला, बुदानकट्टा, भालापुर, रेंगाकठेरा, विजयपुर का दौरा किया।
इस दौरान दौरे में भूपेश बघेल के साथ मोहला मानपुर कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, विधायक इंद्र साह माण्डवी, वीरेंद्र मासिया, पूर्व विधायक तेज कुवार नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बाँसोड़, नोहरू कुमेटी, लता साव, मनीष निर्मलकर, देवानंद कौशिक, ऋषभ ठाकुर, राजेंद्र मांडवी, रितेश मेशराम, कपिल डोंगरे के साथ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Congress

Post navigation

Previous चाक परियोजना को बंद करना दुर्भाग्यजनक – कांग्रेस
Next एस के केयर हॉस्पिटल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.