रायपुर। प्रदेश में सामान्य से अधिक हीटवेव चलने के कारण प्रदेश के लोगों का जन-जीवन बेहाल है. मनुष्य के साथ पशु-पक्षी भी त्रस्त हैं. राजधानी रायपुर में पारा 40 डिग्री से अधिक चल रहा है इसका असर स्कूली बच्चों पर पड़ रही है. इस बीच राज्य शासन ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है. स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा जार इस आदेश के मुताबिक प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए भी यह आदेश लागू होगा. वहीं इस अवधि में शिक्षकों की छुट्टी नहीं रहेगी.







![]()


