Skip to content
July 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जेपी नड्डा के बयानों पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

जेपी नड्डा के बयानों पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार*

Purushottam Manhare April 22, 2024

*अपनी वादाखिलाफी के कारण नरेन्द्र मोदी अपनी विश्वसनीयता खो चुके है*
*
*मोदी सरकार की हर गारंटी फेल, न 15 लाख मिले, न पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के रेट कम हुये**

रायपुर/22 अप्रैल 2024। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयानों पर कड़ा प्रहार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि केन्द्र में दस साल के मोदी सरकार के रिपोर्ट कार्ड के नाम पर बताने को कुछ नही है, न ही नड्डा में साहस है कि मोदी, शाह की नाकामी को स्वीकार कर पाये, इसलिये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आकर गलतबयानी कर रहे है, धार्मिक विद्वेष फैलाने का षडयंत्र रच रहे है। अपनी वादाखिलाफी के कारण नरेन्द्र मोदी अपनी विश्वसनीयता खो चुके है। पिछले दस साल के मोदी सरकार के कार्यकाल में लगातार झूठ बोले गये। देश के सामने भाजपा और मोदी ने कई बड़ी गारंटी दी, लेकिन इन गारंटियो को आज तक पूरा नहीं किया गया। 10 साल के कार्यकाल में मोदी की हर गारंटी फेल हो गई। केन्द्र की मोदी सरकार ने झूठ बोलने और भ्रष्टाचार के सिवा कोई काम नहीं किया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि मोदी ने गारंटी दिया था 100 दिन में महंगाई कम हो जायेगी, लेकिन 10 सालो में महंगाई 10 गुना बढ़ गयी, आम आदमी का बजट बिगड़ गया। मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में गारंटी देते हुये कहा था कि उनकी सरकार बनने पर काला धन वापस लाया जायेगा। कालाधान वापस लाने की गारंटी देने वाले मोदी आज दस साल यानी 3650 दिन बीतने के बाद भी कालाधन वापस नहीं ला सके। उलटे कई बड़े उद्योगपति बड़ी आसानी से अरबों रूपये लेकर देश से चले गये। भाजपा सरकार ने देश का अरबों रूपये लेकर जाने वाले के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने हर भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख रूपये जमा करने की गांरटी दी थी। आज तक किसी के खाते में 15 लाख तो दूर 15 हजार रुपये भी जमा नहीं हुये। इसी तरह पेट्रोल-डीजल की दर 35 रुपये प्रति लीटर करने, गैस सिलेंडर सस्ता करने की गारंटी दी गई थी। पेट्रोल डीजल के रेट 100 रुपये हो गये है। जबकि गैस सिलेंडर 475 रूपये से बढ़ाकर 1100 रूपये हो गये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि मोदी ने 2014 के चुनाव में युवाओं से वादा करते हुये हर साल दो करोड़ रोजगार देने की गारंटी दी थी। 10 साल में 20 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलने की बजाये करोड़ो लोगों की नौकरी चली गयी। मोदी सरकार पढ़े लिखे लोगो को पकौड़े तलने की सलाह देकर युवाओं के जले में नमक छिड़कने का काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की गारंटी देने वाले मोदी ने न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया, न आय दोगुनी करने की दिशा में कोई भी कदम उठाया। उलटे, डीजल के रेट बढ़ने से खेती किसानी महंगी हो गई। कीटनाशक दवाओं, खाद बीज के रेट बढ़ाए जाने से देश भर के किसान आंदोलन करने पर मजबूर है। आंदोलन करने वाले किसानों के राह में बड़ी-बड़ी कील लगाई जा रही है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Congress news Raipur

Post navigation

Previous राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला की पत्रकार वार्ता*
Next रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आम जनता के लिए शुद्ध आरो वॉटर के 21 प्याऊ द्वारा प्रति दिन 2100 लिटर पिलाया जाएगा मिनरल पानी- राजेन्द्र जग्गी*

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.