Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सम्मिलित होकर कड़ी चुनौती देंगी दन्तेवाड़ा जिले की 4 बेटियाँ
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सम्मिलित होकर कड़ी चुनौती देंगी दन्तेवाड़ा जिले की 4 बेटियाँ

Purushottam Manhare April 24, 2024

 

किरंदुल. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 का आयोजन देश की राजधानी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिनांक 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग एवं वजन वर्ग में दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा जिले की लौह नगरी किरंदुल के केंद्रीय विद्यालय की 4 छात्रायें अनुष्का यादव, पाखी बघेल, कृति यादव, रुचिता पात्रे समेत छत्तीसगढ़ के अन्य खिलाड़ी सम्मिलित होकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
केंद्रीय विद्यालय किरंदुल के व्यायाम शिक्षक विनोद तबूना ने बताया कि यह प्रथम अवसर है जब इस सुदूर अंचल में स्थित केवी किरंदुल की बेटियाँ ताइक्वांडो की नेशनल कम्पीटिशन में हिस्सा ले रही हैं। इन खिलाड़ियों द्वारा निरंतर कठोर परिश्रम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के सदस्य तरुण गंगबेर ने छात्राओं की रुचि को देखते हुए उन्हें सतत प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारा तथा उनके प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में अक्टूबर 2023 में रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर अनुष्का यादव, कृति यादव, रुचिता पात्रा एवं पाखी बघेल द्वारा अपने-अपने वजन वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर तथा दिल्ली में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयनित होकर अपने विद्यालय, किरंदुल नगर तथा दंतेवाड़ा जिले को गौरवान्वित किया। अब ये खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की टीम में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेंगे। नेशनल स्पर्धा में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली रवाना होने से पूर्व केंद्रीय विद्यालय किरंदुल के प्राचार्य बलजिंदर सिंह, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों ने मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया है। खिलाड़ियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय ताइक्वांडो प्रशिक्षक तरुण गंगबेर तथा अपने माता पिता को दिया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आम जनता के लिए शुद्ध आरो वॉटर के 21 प्याऊ द्वारा प्रति दिन 2100 लिटर पिलाया जाएगा मिनरल पानी- राजेन्द्र जग्गी*
Next मोदी सरकार की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण :दीपक बैज

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.