Skip to content
August 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • लोकसभा निर्वाचन 2024 : जिले के 804 मतदान केन्द्रों के लिए 25 अप्रैल सुबह 06 बजे से होगी सामाग्री वितरण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

लोकसभा निर्वाचन 2024 : जिले के 804 मतदान केन्द्रों के लिए 25 अप्रैल सुबह 06 बजे से होगी सामाग्री वितरण

Purushottam Manhare April 24, 2024

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बिलासपुर रोड स्थिति कृषि उपज मंडी में मतदान दल रावागनी स्थल का अवलोकन किया

  • कवर्धा, 24 अप्रैल 2024। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के लिए कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और 72 कवर्धा के 804 मतदान केन्द्रों के लिए 25 अप्रैल को कृषि उपज मंडी बिलासपुर रोड़ कवर्धा से सुबह 06 बजे समाग्री वितरण शुरू किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आज बिलासपुर रोड स्थिति कृषि उपज मंडी में मतदान दल रावागनी स्थल का अवलोकन किया। यहां बताया गया कि मतदान दल रवानगी की तैयारी पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी 01, 02, 03 को निर्धारित समय में उपस्थित होकर सामाग्री प्राप्त करने के निर्देश दिए है। वही दोनां विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए सभी सेक्टर आफिसरों को भी समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांति पूर्ण निर्वाचन कार्य संपादित करने के लिए जिले के एक सहायक मतदान केन्द्र मिलाकर 804 मतदान केन्द्रों के लिए 75 सेक्टर आफिसर का बनाया गया है। मतदान सामग्री का वितरण सुव्यवस्थित रूप से करने के लिए जिले के दोनों विधानसभा पंडरिया एवं कवर्धा के लिए 20-20 कुल 40 काउंटर बनाए गए है। इसके लिए काउंटर प्रभारी एवं सहायक 200 कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। मतदान सामग्री स्थल पर महिला मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए विशेष ध्यान रखा गया। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी के समय सावधानीपूर्वक कार्य करना जरूरी है। उन्हांने कहा कि वितरण के समय और समान वापसी के समय सभी चीजों का संग्रहण करें और मिलान जरूर करें।
    भारत निर्वाचन अयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कबीरधाम जिले में मतदान 26 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शुरू होगा। जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में 411 मतदान केन्द्र के लिए गठित 411 मतदान दल को समाग्री का वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के 393 मतदान केन्द्र के लिए गठित 393 मतदान दल को सामाग्री वितरण किया जाएगा। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र-06 के अंतर्गत कबीरधाम जिले के दोनो विधानसभा में 42 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गए है। विधानसभा-71 पंडरिया में 21 और विधानसभा-72 कवर्धा में 21 आदर्श मतदान केन्द्र बनाएं गएं है। जिले में 20 महिला मतदान केन्द्र, दो दिव्यांग मतदान केन्द्र और 10 युवा मतदान केन्द्र भी बनाएं गए है। खास बात यह है कि इन सभी 20 महिला मतदान केन्द्र में पीठासीन से लेकर मतदान दल क्रमांक 1, 2 और 3 सभी महिला कर्मचारी होंगे। इसी प्रकार इन दोंनो विधानसभा क्षेत्र में 1-1 मतदान केन्द्र दिव्यांग और 1-1 मतदान केन्द्र युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाया जाएगा। दिव्यांग मतदान केन्द्र में सभी अधिकारी-कर्मचारी दिव्यांग होंगे इसी प्रकार युवा प्रबंधित मतदान केन्द्रों में युवा अधिकारी होंगे।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने बताया कि जिले के अंतर्गत कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य कराने के लिए 75 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्त की गई है। पंडरिया में 37 सेक्टर अधिकारी और कवर्धा में 38 सेक्टर अधिकारी है। 804 मतदान दलों के लिए 187 रूट चार्ट भी तैयार किया गया है।कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों के लिए 97 रूट और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को मतदान केन्द्र पहुंचाने के लिए 90 रूट बनाएं गए है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन में कुल मतदान केन्द्रों के 50 प्रतिशत 402 मतदान केन्द्रों में वेब कांस्टिग होगी। विधानसभा-71 पंडरिया के 197 एवं 72 कवर्धा के 205 मतदान केन्द्र वेब कांस्टिग किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के 82 और ग्रामीण क्षेत्र के 320 मतदान केन्द्र में वेब कांस्टिग होगी।
    राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में कुल 15 अभ्यर्थी एवं नोटा 01 कुल 16 है। विधानसभा क्षेत्र पंडरिया के 393 मतदान केन्द्र हैं। इन मतदान केन्द्रों के लिए 393 बैलेट यूनिट, 393 कंट्रोल यूनिट तथा 393 व्हीव्हीपैट को सुरक्षित रखा गया है। इसके साथ ही कंट्रोल यूनिट 78, बैलेट यूनिट 78 और 117 व्हीव्हीपैट रिर्जव रखा गया गया है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 411 हैं। इन मतदान केन्द्रों के लिए बैलेट यूनिट 411, कंट्रोल यूनिट 411 और व्हीव्हीपैट 411 सुरक्षित रखा गया है। बैलेट यूनिट 82, कंट्रोल यूनिट 82 और 123 व्हीव्हीपैट रिर्जव के लिए चयन किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि जिले में 804 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 438 है। इसमें 3 लाख 25 हजार 353 पुरूष मतदाता, 3 लाख 28 हजार 83 महिला मतदाता और 02 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 6 हजार 520 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 669 और 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता की संख्या 23 हजार 730 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008 है। 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 88 मतदाता है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Raipur

Post navigation

Previous मोदी झूठ बोल रहे, कांग्रेस का विरासत टैक्स लगाने की कोई योजना नहीं*
Next राजनांदगांव में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी दोनों लगा रहे पूरी ताकत

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.