Skip to content
November 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कांग्रेस की सरकार लोकतंत्र की स्थापना नहीं करती तो भाजपा का नामोनिशान नहीं होता
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस की सरकार लोकतंत्र की स्थापना नहीं करती तो भाजपा का नामोनिशान नहीं होता

Purushottam Manhare April 29, 2024

 

कांग्रेस के बनाये लोकतंत्र के चलते ही बाजपेयी मोदी प्रधानमंत्री बने भाजपा अब उसी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में घोषित आपातकाल चल रहा सरकार पर कोई उंगली नहीं उठा सकता

रायपुर /28 अप्रैल 2024/ भाजपा के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार लोकतंत्र की स्थापना नहीं करती तो भाजपा का नामोनिशान नहीं होता. कांग्रेस के द्वारा स्थापित लोकतंत्र के कारण ही वाजपेयी और मोदी प्रधानमंत्री बन सके हैं. आज भाजपा की सरकार ही लोकतंत्र को खत्म करके तानाशाही शासन लाना चाहती है. बीते 10 साल से देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है मोदी सरकार के नीतियों का विरोध करने वाले और सरकार के कामों पर उंगलियां उठाने वालों को डराया धमकाया जाता है केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा झूठे मामले दर्ज कर फसाया जाता है.मोदी सरकार वन नेशन वन इलेक्शन की बात करके आम जनता को उनके मुखिया चुनने के अधिकार से वंचित करना चाहती है. पूरा देश ने देखा है कि मोदी सरकार बनने के बाद सर्वोच्च न्यायालय के पांच जज प्रेस वार्ता करके न्यायालय प्रक्रिया में हो रहे हस्तक्षेप जनता के बीच रखे थे. भाजपा डरी हुई है इसलिए कांग्रेस के घोषणा पत्र के खिलाफ दुर्भावना पूर्वक बयान बाजी कर रही है. भाजपा यह बताने की स्थिति में नहीं है कि 10 वर्षों में मोदी सरकार ने जनता से किये कितने वादे को पूरा किया है.

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में गरीब महिलाओं को 1लाख रु सालाना देने का वादा किया गया है.गरीब महिलाओं को 1लाख रु की गारंटी से भाजपा नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? भाजपा नेताओं के मुंह में तब दही जम गया था जब मोदी सरकार ने 16 लाख करोड रुपए चंद पूंजीपतियों का माफ कर दिया. गरीब जनता से पेट्रोल डीजल के माध्यम से 30 लाख करोड रुपए की वसूली किया. हवाई चप्पल से लेकर खाद्य सामग्री, दवाईयां, पुस्तक कॉपी कपड़ों पर मोदी सरकार जीएसटी वसूली तब भाजपा नेताओं को सांप सूंघ गया था. तब उन्हें गरीबों की चिंता नहीं हुई कि गरीब कहां से टैक्स भरेंगे.
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिड डे मील कार्यकर्ता और रसोइयों के मानदेय दोगुना करने की बात कही है तो गरीब विरोधी भाजपा नेताओं को तकलीफ हो रहा है.पूर्व कांग्रेस सरकार ने परित्यक्ता एवं वृद्धा पेंशन में वृद्धि किया था, बेरोजगार युवाओं को 2500 रु महीना भत्ता दिया क़ृषि मजदूरों को 7000रु सालाना दिया उन सारी योजनाओं को साय सरकार ने बंद कर दिया.भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना के नाम के प्रदेश के 70% महिलाओं को धोखा दिया है.

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हर 10 साल में होने वाले जनगणना को मोदी सरकार ने सिर्फ इसलिए नहीं करवाया की संख्या के आधार पर आरक्षित वर्ग को उनके आरक्षण का लाभ मिल जाएगा और जब कांग्रेस ने जातिगत जनगणना की बात की तो भाजपा के नेता विरोध कर बता दिये कि भाजपा आरक्षित वर्गों के आरक्षण को खत्म करना चाहती है.इसीलिए कांग्रेस सरकार के दौरान विधानसभा में पारित76% आरक्षण संशोधन विधेयक को भाजपा ने राजभवन की आड़ में रुकवाया है. बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान को भाजपा बदलना चाहती हैं और आरक्षित वर्गों को उनके कानूनी अधिकार से हटाना चाहते हैं.

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous राजेश मूणत के जन्मदिन पर टीम कैट ने उनसे मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
Next भाजपा संविधान बदलना, आरक्षण खत्म करना चाहती है – दीपक बैज

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.