Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर द्वारा “तरुणोदय” बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया
  • छत्तीसगढ़

माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर द्वारा “तरुणोदय” बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया

Purushottam Manhare May 8, 2024

रायपुर।

माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर द्वारा तरुणोदय (तीन दिवसीय आवासीय बाल संस्कार शिविर) का आयोजन महेश्वरी भवन डुंडा,रायपुर में 27, 28, 29 अप्रैल 2024 को किया गया ।

माहेश्वरी युवा मंडल के अध्यक्ष नीलेश मूंधड़ा एवं सचिव जयंत मोहता ने कार्यक्रम के ऊपर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के हमारे मुख्य प्रेरणा स्तोत्र डॉक्टर अशोक भट्टर (बच्चों के विशेषज्ञ) बाल गोपाल हॉस्पिटल, रायपुर है।
इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश भर से एवं अन्य प्रदेशो से कुल 242 बच्चों सम्मिलित हुवे ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष भाई श्री शरद जी सोनी एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे।
प्रशिक्षक के रूप में जिन्होंने अपनी सेवाएं दी:-
१. श्रीमती शोभा जी सदानी मोटिवेशनल स्पीकर,
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम संरक्षक
अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन
महामंत्री- मै भारत हूं फाऊंडेशन कोलकाता

२. श्री रमेश जी परतानी
अंतर्राष्ट्रीय बाल मस्तिष्क विशेषज्ञ प्रबंधन एवं आध्यात्मिक प्रशिक्षक हैदराबाद

३. श्रीमती अंजलि जी तापड़िया
गीता परिवार राष्ट्रीय कार्य विस्तारक वन बंधु परिषद राष्ट्रीय सचिव महिला समिति अखिल भारतवर्ष माहेश्वरी महिला संगठन बाल एवं किशोरी विकास समिति राष्ट्रीय प्रभारी पुणे

४. श्रीमती डॉ श्रद्धा जी गट्टानी
एम डी ओरिएंटल पैलेस
एंटरप्रेन्योर, कंसीलर, मोटिवेशनल स्पीकर उदयपुर

शोभा सदानी जी ने पहले सत्र में म्यूजिकल चेयर खिलाया, जहां ए टीम (७-१० वर्ष)के बच्चों को ८ समूहों में बाँटा गया और बी टीम (११-१६ वर्ष) को १२ समूहों में बाँटा गया । अगला सत्र अंजली जी तापड़िया ने लिया, जहां उन्होंने पौराणिक पात्रों के बारे में सिखाया।
शाम को मैड मूव्स ने सत्र लिया, उस सत्र में हर समूह ने फुटबॉल पासिंग, सैक रेस, रिले रेस, चम्मच नींबू रेस जैसे खेल खिलाय गए।
रात्रि में सोने से पहले सभी वर्गों के बच्चों से मंत्र जाप करवाया गया।
अगले दिन की शुरुआत Zumba से हुई जो कि मैड मूव्स ने अपने ट्रेनर के द्वारा करवाया और लाफिंग योगा अंजली जी तापड़िया द्वारा करवाया गया।

शोभा जी सदानी ने सभी वर्ग के बच्चो को जीवन और परिवार के महत्व और मूल्यों के बारे में भगवान गणेश और उनकी क्रियाओं के वीडियो दिखाकर सिखाया ।
श्रद्धा जी गट्टानी ने समूह में अधिक ध्यान के साथ खेलने के बारे में सिखाया।
अंजली जी तापड़िया ने विवेकानंद जी के जीवन शैली के बारे में बताया और विवेकानंद जी की तस्वीरें भी साझा की ।
बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं में अच्छा प्रदर्शन किया और गाते-नृत्य करते, मजेदार जोक्स और कविता सुनाते हुए उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया ।

बी टीम में कम्युनिकेशन एंड बॉडी लैंग्वेज विषय पर श्रद्धा जी गट्टानी ने बहुत ही अच्छा संवाद किया।
ग्रुप बी के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ में माहेश्वरी समाज के प्रतिष्ठित आईपीएस एवम आईएफएस ऑफीसर्स द्वारा कैरियर और स्टडीज पर किस तरह से फोकस होकर अपना लक्ष्य पाना है इस पर बच्चों से संवाद किया गया।

बच्चों ने अलग-अलग ऐतिहासिक चरित्रों को स्टेज पर प्रदर्शित भी किया जिससे उनकी कला को निखार मिला।
अंजलि जी तापड़िया और शोभा जी सादानी ने हमारे जीवन में त्योहारो के उत्सव का महत्व, बच्चों को समझाया।
शिविर के अंतिम सेसन में पेरेंट्स के साथ में सभी स्पीकर्स ने बहुत अच्छा संवाद किया जिससे कि दोनों के बीच में एक अच्छा समन्वय स्थापित हो सके।

संस्कार शिविर में पौष्टिक आहार का महत्व अत्यंत उच्च है। पौष्टिक खाना हमारे शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह हमें ऊर्जा प्रदान करता है, शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है, और मन को संतुलित और शांत रखता है। संस्कार शिविर में पौष्टिक आहार सही विकल्पों के माध्यम से आहार में विभिन्न पोषक तत्वों का समावेश किया गया, जैसे कि फल, सब्जियाँ, अनाज, और दूध उत्पादों। इससे बच्चे स्वस्थ, सक्रिय, और ऊर्जावान रहे, जिससे उन्हें अपने शिक्षा और साधना कार्यों में अधिक सफलता प्राप्त हुई है।

तरुणोंदय – तीन दिवसीय आवासीय संस्कार शिविर में बच्चों को भेजने के कई फायदे हुए हैं।
पहले, यहां उनके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को विकसित करने में मदद हुई, क्योंकि वे नए साथियों और अनुभवों के साथ जुड़ते हैं।
दूसरे, यहां उन्हें सामाजिक और नैतिक मूल्यों का अध्ययन करने का अवसर मिला, जिससे उनका व्यक्तित्व समृद्ध होता है।
तीसरे, यहां उनकी सामाजिक कौशलों को विकसित करने में मदद करता है, जैसे कि टीम वर्क, सहयोग, और संवाद।
इसके अलावा, यहां बच्चों को नई कला और शैलियों से परिचय करवाया गया जो उन्हें स्वतंत्रता और स्वाधीनता का अनुभव कराता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने सहयोग किया विशेष रूप से
माहेश्वरी सभा रायपुर , माहेश्वरी सभा (महिला समिति) रायपुर, महेश्वरी युवा मंडल रायपुर से श्री हर्ष राठी, सी.एस संजय मोहता , श्री आनंद मंत्री ,श्री कृष्णा लखोटिया ,श्री सागर लखोटिया ,सी. ए. अमित राठी, श्री मितेश तापड़िया श्री अंशुल लखोटिया, श्री शेखर बागड़ी, श्री सुमित मोहता, श्री राज बागड़ी, श्री गिरीश टावरी ,श्री अतुल टावरी , श्री रोमिल राठी, श्री परेश भट्टर, श्री प्रतीक लड्ढा, श्री अनिरुद्ध बागड़ी , श्री गौरव बागड़ी श्री वरुण नत्थानी, श्री सूरज लाहोटी, श्री राजीव मुंद्रा ,श्री सुमित दागा, श्री पंकज टावरी, श्री निखिल डागा, श्री निकुंज लखोटिया, श्री रितेश मूंधड़ा, श्री प्रणव लखोटिया, श्री गोपाल बाहेती, श्री कुंदन भट्टर ,श्री राजू सदानी, श्री विदित राठी, श्री अजय सोनी, श्रीमती सविता केला, श्रीमती सीमा नत्थानी, श्रीमती श्वेता हर्ष राठी, श्रीमती श्वेता संदीप राठी ,श्रीमती राजश्री मूंधड़ा, श्रीमती नीना राठी, श्रीमती किरण तापड़िया, श्रीमती भूमिका नत्थानी, श्रीमती जयती डागा, श्रीमती विधि लाहोटी, श्रीमती विद्या काबरा, श्रीमती स्नेहा कृष्णा लखोटिया श्रीमती नेहा मूंधड़ा, श्रीमती स्नेह अंशुल लखोटिया, श्रीमती निकिता नत्थानी, श्रीमती खुशबू चांडक, श्रीमती दीपाली मोहता, कुमारी प्राची गांधी, कुमारी आंचल कोठारी एवम अन्य सामाजिक गण का सहयोग प्राप्त हुआ।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous कलेक्टर व जिला प्रशासन भाजपा के इशारे पर कर रही  काम  -विकास उपाध्याय
Next चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर शंकर नगर रायपुर में प्रतिदिन चल रही धार्मिक कक्षाओ में बच्चे बड़े सिख रहे है धार्मिक क्रियाएं

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.