Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कांग्रेस की मोदी को चुनौती- अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार की जांच कराएं प्रधानमंत्री मोदी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

कांग्रेस की मोदी को चुनौती- अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार की जांच कराएं प्रधानमंत्री मोदी*

Purushottam Manhare May 11, 2024

*लोकसभा चुनाव में अपनी हार देखकर मोदी ने किया अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार का खुलासा*

रायपुर/11 मई 2024। अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुलासे के बाद कांग्रेस पार्टी ने मोदी को कटघरे में खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आगामी हार को देखते हुए अडानी-अंबानी के भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी इस भ्रष्टाचार की जांच कराएं और अपने मित्रों के यहां जांच एजेंसियों के छापे डलवाएं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस देश का प्रधानमंत्री इतना कमजोर, असहाय और मजबूर इससे पहले कभी नहीं रहा। मोदी जी ने कहा कि अडानी और अंबानी टेम्पो में भर-भरकर काला धन बांट रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने देखा कि राहुल गांधी बेखौफ होकर भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं, बड़ी मुस्तैदी से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बोल रहे हैं, अडानी-अंबानी का पर्दाफाश कर रहे हैं। आखिरकार राहुल गांधी को देखकर दस साल भ्रष्टाचार में डूबे रहने के बाद कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिम्मत दिखाई और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भ्रष्टाचार पर किए खुलासे ने पूरी भाजपा और सरकार में हड़कंप मचाकर रख दिया है। लोग भयभीत हैं, क्योंकि उन्हें पता है जब हार देखकर मोदी जी अपने जिगर के टुकड़े को कुर्बान कर सकते हैं तो हम क्या चीज हैं। सरकार में सबसे ज्यादा अमित शाह डरे हुए हैं। इसके अलावा, वे अफसर भी डरे हुए हैं जो मोदी जी के इशारों पर काम कर रहे थे। ये सभी समझ गए हैं कि सरकार बदलने वाली है। नरेंद्र मोदी तो झोला उठाकर चल देंगे, हिसाब उनसे मांगा जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को एम से शुरू होने वाले शब्दों मुगल, मुस्लिम लीग, मटन, मंगलसूत्र से बहुत मोहब्बत है। मोदी ने अपने एक भाषण में कहा कि अगर आपके पास दो भैंस हैं, तो कांग्रेस पार्टी एक भैंस छीन लेगी। मोदी जी मुद्दों पर बात न कर सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाते हैं, समाज में फूट डालने का प्रयास करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के बाद नरेंद्र मोदी और अमित शाह घबरा गए हैं। इसलिए वह चुनाव में प्रमुख मुद्दों से हटकर बात कर रहे हैं। मोदी विकास के ऊपर वोट नहीं मांग रहे हैं। वह यह सिर्फ कांग्रेस को गालियां दे रहे हैं और कांग्रेस नेताओं के भाषणों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous कांग्रेस की मनमोहन सरकार के कारण 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है – कांग्रेस*
Next स्वामी आत्मानंद योजना की स्कूल सुव्यवस्थित उसे पीएम श्री का नाम देकर घोटाला करने की साजिश*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.