Skip to content
June 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रशासनिक सेवा के प्रतिभागियों के लिए रायपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रशासनिक सेवा के प्रतिभागियों के लिए रायपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल*

Purushottam Manhare May 12, 2024

*“आयाम- ऊंची उड़ान का“ आयोजन रविवार 19 मई को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में*

*2011 से 2024 बैच के अखिल भारतीय सेवा संवर्ग के अधिकारी करेंगे युवाओं से सीधे संवाद*

*10-12वीं के मेरिट स्टूडेंट्स “मेधा सम्मान“ से होंगे सम्मानित*

*प्रतिभागियों के साथ अभिभावक भी होंगे पहली बार शामिल, पंजीयन अनिवार्य*

*रायपुर।* कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा अखिल भारतीय व राज्य प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे स्थानीय युवाओं के लिए “आयाम- ऊंची उड़ान का“ कार्यक्रम का आयोजन रविवार 19 मई को शाम 4 बजे से होगा । इसमें अखिल भारतीय सेवा के प्रशासनिक, पुलिस, वन व अन्य संवर्गों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर प्रतिभागी अपनी तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। गत यूपीएससी में चयनित युवा भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करेंगे। हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में “मेधा सम्मान“ से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन पूरी तरह से निःशुल्क है एवं अभिभावक भी इसमें शामिल होकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कर सकेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक सभी प्रतिभागियों को http://surl.li/toqke लिंक पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

रायपुर जिला प्रशासन द्वारा अखिल भारतीय व राज्य प्रशासनिक सेवा से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े स्थानीय युवाओं को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करने “आयाम- ऊंची उड़ान का“ कार्यक्रम का आयोजन 19 मई को शाम 4 बजे से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वर्ष 2011 से 2024 तक चयनित आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ.एस. व अन्य संवर्गों के अफसरों को जिला प्रशासन द्वारा विशेष तौर पर मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। ये अधिकारी स्थानीय युवाओं को बदलते ट्रेंड, अध्ययन सामग्रियों की उपलब्धता, विषय चयन, प्रारंभिक, मेन्स व साक्षात्कार, भाषागत चुनौतियों के साथ ही तैयारियों की व्यवस्थित शुरूआत के संबंध में सभी जरूरी टिप्स देंगे।

इस आयोजन के अंतर्गत “मेधा सम्मान“ समारोह का भी आयोजन होगा, जिसमें अखिल भारतीय सेवा की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के साथ ही 10-12वीं की परीक्षा में प्रावीण्यता प्राप्त करने वाले स्थानीय विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नालंदा परिसर, तक्षशिला, सेंट्रल लाइब्रेरी, स्थानीय संस्थानों आदि में अध्ययनरत युवा प्रतिभागियों के साथ ही इस बार उनके अभिभावक भी शामिल हो सकेंगे और प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारियों से जुड़े अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने http://surl.li/toqke लिंक पर जाकर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इस लिंक से संबंधित क्यू-आर कोड भी जारी किया गया है, जो जिला प्रशासन रायपुर, नगर निगम रायपुर व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर-एक्स, इंस्टाग्राम आदि में उपलब्ध है। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को रविवार, 19 मई को दोपहर 3.30 बजे तक पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आकर अपना स्थान सुनिश्चित करना होगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous स्वामी आत्मानंद योजना की स्कूल सुव्यवस्थित उसे पीएम श्री का नाम देकर घोटाला करने की साजिश*
Next मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा नर्सेस डे पर किया गया नर्सेस का सम्मान*

Related Stories

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.