Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश में वातावरण – दीपक बैज*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश में वातावरण – दीपक बैज*

Purushottam Manhare May 13, 2024

 

*चार चरणों के 379 सीटों में भाजपा बुरी तरह हार रही*

*चार चरणों के बाद तय, देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है*

*महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है बदलाव के लिये मतदान होगा*

रायपुर/13 मई 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चार चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गयी। चार चरणों के 379 सीटों में भाजपा बुरी तरह हार रही है। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा 150 नहीं पहुंच रही है। दो तिहाई सीटों पर चुनाव हो गया है। भाजपा इन सीटों पर बुरी तरह पिछड़ चुकी है। देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। चार चरणों के मतदान के बाद मोदी और भाजपा घबरा गये उनके भाषणों का रुख बदल गया। वे अपनी 10 साल की कोई भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे है। चुनाव को हिन्दू, मुस्लिम, मंगलसूत्र, मछली, मटन, मीट तक ले जाने की तमाम कोशिशे मोदी और उनके साथियों ने किया। लेकिन चौथे चरण क़े मतदान क़े बाद साफ हो गया भाजपा के बहकावे में जनता नहीं आयी। इस चुनाव में भाजपा का हिडन एजेंडा संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने का बेनकाब हुआ। जनता यह समझ गयी कि संविधान बदलने के लिये भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। लोग यह भी जान गये कि यह संविधान इसलिये बदलना चाह रहे कि बाबा साहब ने वंचित वर्गों के लिये जो प्रावधान संविधान में किया है वह संविधान बदलकर समाप्त किया जा सके। लेकिन भाजपा की यह बदनीयती खुलकर जनता के सामने आ गयी।

भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ देश में वातावरण दिखने लगा है जो मतदान केंद्रों में भाजपा के खिलाफ वोटों में तब्दील हो रहा है। अपनी वादाखिलाफी के कारण नरेन्द्र मोदी अपनी विश्वसनीयता खो चुके है। पिछले दस साल के मोदी सरकार के कार्यकाल में लगातार झूठ बोले गये। देश के सामने भाजपा और मोदी ने कई बड़ी गारंटी दी, लेकिन इन गारंटियो को आज तक पूरा नहीं किया गया। 10 साल के कार्यकाल में मोदी की हर गारंटी फेल हो गई। केन्द्र की मोदी सरकार ने झूठ बोलने और भ्रष्टाचार के सिवा कोई काम नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है बदलाव के लिये मतदान होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश में शेष बचे तीन चरणों में भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान होगा। कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दिया है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय पांचो न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग के मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति नजरिया बदला है, लोगों को कांग्रेस की सरकार में अपना भविष्य दिख रहा है। इसीलिए चौथे चरण में भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ। कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 1 लाख और महीने में 8333 रू. देने का वादा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय भर्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद महिलायें मतदाताओं का ध्रुवीकरण कांग्रेस की ओर हुआ है। महिलाओं ने देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news

Post navigation

Previous एयर कंडीशन आहाते बनाकर सरकार शराब बिक्री को बढ़ाने में लगी है*
Next डी ए वी किरंदुल के बोर्ड परीक्षा का परिणाम सराहनीय रहा*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.