एस एच अजहर दंतेवाड़ा।
डी ए वी किरंदुल में कक्षा 12वीं में कुल 59 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा परीक्षाफल 87.47 प्रतिशत रहा विज्ञान समूह में ,किरण ने 91.8 प्रतिशत के साथ प्रथम ,ऋषिकेश गुप्ता ने 84.6% के साथ द्वितीय तथा कुमारी भूमिका लोनहारे 83.8 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही । वाणिज्य समूह में मास्टर हिमांशु साहू 89.6 प्रतिशत के साथ प्रथम ,कुमारी श्वेता गुप्ता 87.02% के साथ द्वितीय तथा साहिल कुमार ओयामी 85.8% के साथ तृतीय स्थान पर रहे। वही कला संकाय में कुंमारी जीनत 91.8% के साथ प्रथम, कुमारी नैना चौधरी 91.4% के साथ द्वितीय तथा गुंजन निषाद 69.02% के साथ तृतीय स्थान पर रही इसी तरह कक्षा दसवीं में कुल 59 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा स्कूल का परीक्षाफल 98.3% रहा मास्टर साईं कृष्णा वमसी ने 90% के साथ प्रथम, कुमारी खुशबू बघेल 86.4% के साथ द्वितीय तथा मास्टर प्रेमसीताप राव ने 84% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों के इस उपलब्धि पर प्राचार्य पी एल वर्मा तथा शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।
