Skip to content
November 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बड़े मंदिर में चौथे तीर्थंकर अभिनंदन नाथ भगवान का गर्भ,एवं मोक्ष कल्याणक दिवस पर सामूहिक अर्घ्य चढ़ा कर विश्व शांति समृद्धि की कामना की गई
  • Uncategorized

बड़े मंदिर में चौथे तीर्थंकर अभिनंदन नाथ भगवान का गर्भ,एवं मोक्ष कल्याणक दिवस पर सामूहिक अर्घ्य चढ़ा कर विश्व शांति समृद्धि की कामना की गई

Purushottam Manhare May 13, 2024

रायपुर।

जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर,1008 अभिनंदन नाथ भगवान का गर्भ एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव राजधानी रायपुर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड में भक्ति भाव से मनाया गया। कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय नायक जैन एवं पूर्व सचिव राजेश जैन रज्जन जैन ने बताया कि आज दिनांक 13 मई वैशाख शुक्ल षष्ठी सोमवार को दिगंबर जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर अभिनंदन भगवान का गर्भ एवं मोक्ष कल्याणक दिवस है। इस अवसर पर बड़े मंदिर के जिनालय में प्रातः 8.30 बजे मंगलाष्टक पढ़ कर श्री जी को पाण्डुक शिला में श्रीकार लेखन कर विनय भाव से विराजमान किया गया। 4 रजत कलशों में प्रासुक जल भरकर स्थापना करके अभिषेक प्रारंभ किया गया। आज चमत्कारिक सुखशांति प्रदाता शांति धारा की गई आज की शांति धारा करने का सौभाग्य प्रवीण जैन मामा जी को प्राप्त हुआ। आज की शांति धारा का शुद्ध वाचन पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू द्वारा किया गया।तत्पश्चात भगवान की आरती करके अष्ट द्रव्यों से पूजन कर सम्पूर्ण विश्व में सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए मंत्रोचार के साथ अर्घ्य समर्पित किए गए। जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर भगवान अभिनन्दननाथ जी को अभिनन्दन स्वामी के नाम से भी जाना जाता है। अभिनन्दननाथ स्वामी का जन्म इक्ष्वाकुवंशी क्षत्रिय परिवार में माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को हुआ था। अयोध्या में जन्मे अभिनन्दननाथ जी की माता सिद्धार्था देवी और पिता राजा संवर थे। इनका वर्ण सुवर्ण और चिह्न बंदर था। इनके यक्ष का नाम यक्षेश्वर और यक्षिणी का नाम व्रजशृंखला था। अपने पिता की आज्ञानुसार अभिनन्दननाथ जी ने राज्य का संचालन भी किया। लेकिन जल्द ही उनका सांसारिक जीवन से मोह भंग हो गया। जिसके बाद वो राज पाठ त्याग कर मोक्ष मार्ग पर निकल पड़े।
आज के इस मंगलमय धार्मिक आयोजन के अवसर पर महावीर ज्ञान विद्या संघ के सदस्यो के साथ बड़ा मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय नायक जैन,पूर्व सचिव राजेश रज्जन जैन,पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू, प्रवीण जैन मामा जी,प्रणीत जैन ,शुभम जैन के साथ अन्य धर्म प्रेमी बंधु एवं महिलाए उपस्थित थी।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous अवैध मुरूम उत्खनन करते पाये जाने पर वन विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही
Next CBSE 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी होने पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने विधार्थियों दी शुभकामनाएं*

Related Stories

विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ
  • Uncategorized

विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ

November 3, 2026
YUVA CAIT Business Meet 2026 का भव्य आयोजन, व्यापारिक एकजुटता एवं स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश
  • Uncategorized

YUVA CAIT Business Meet 2026 का भव्य आयोजन, व्यापारिक एकजुटता एवं स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश

November 3, 2026
2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि
  • Uncategorized

2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि

November 2, 2026

Recent Posts

  • राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय- विधायक किरण देव*
  • 700 एमएम डीआईए राइर्जिंग पाईप लाईन में सुधार कार्य शुरू
  • विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ
  • YUVA CAIT Business Meet 2026 का भव्य आयोजन, व्यापारिक एकजुटता एवं स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश
  • वनांचल में धर्मांतरण के जाल पर कड़ा प्रहार, विधायक भावना बोहरा एवं समाज प्रमुखों के प्रयासों से 61 लोगों की मूल धर्म में हुई घर वापसी

You may have missed

राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय- विधायक किरण देव*
  • छत्तीसगढ़

राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय- विधायक किरण देव*

November 3, 2026
700 एमएम डीआईए राइर्जिंग पाईप लाईन में सुधार कार्य शुरू
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

700 एमएम डीआईए राइर्जिंग पाईप लाईन में सुधार कार्य शुरू

November 3, 2026
विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ
  • Uncategorized

विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ

November 3, 2026
YUVA CAIT Business Meet 2026 का भव्य आयोजन, व्यापारिक एकजुटता एवं स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश
  • Uncategorized

YUVA CAIT Business Meet 2026 का भव्य आयोजन, व्यापारिक एकजुटता एवं स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश

November 3, 2026

Recent Posts

  • राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय- विधायक किरण देव*
  • 700 एमएम डीआईए राइर्जिंग पाईप लाईन में सुधार कार्य शुरू
  • विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ
  • YUVA CAIT Business Meet 2026 का भव्य आयोजन, व्यापारिक एकजुटता एवं स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश
  • वनांचल में धर्मांतरण के जाल पर कड़ा प्रहार, विधायक भावना बोहरा एवं समाज प्रमुखों के प्रयासों से 61 लोगों की मूल धर्म में हुई घर वापसी
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.