एस एच अजहर दंतेवाड़ा ,पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय कमाण्डेंट 111वीं वाहिनी नीरज यादव सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन के निर्देशनुसार* जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् अरनपुर क्षेत्र में मलांगेर एरिया कमेटी के माओवादियों के मूवमेंट की आसूचना पर डीआरजी दंतेवाड़ा,थाना अरनपुर एवं सीआरपीएफ 111 वीं वाहिनी यंग प्लाटून की संयुक्त पार्टी द्वारा अरनपुर समेली मार्ग में एमसीपी की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान 01 महिला सहित 05 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस पार्टी द्वारा पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम *क्रमश: 1. मंगली मरकाम उर्फ मंगड़ी पिता स्व0 पोल्ला मऱकाम उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा 2.आयता मऱकाम पिता हुंगा मऱकाम उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा 3. विज्जा राम नुप्पो पिता माड़का उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी रेवाली भीमापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा 4. जोगा ताती पिता गंगा ताती उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा एवं 5. देवा राम नुप्पो पिता हुंगा नुप्पो उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी रेवाली भीमापारा थाना अरनपुर* जिला दन्तेवाड़ा, जो मंलागेर एरिया कमेटी के अंतर्गत रेवाली पंचायत एवं बुरगुम पंचायत में सीएनएम व मिलिशिया सदस्य के पद पर प्रतिबंधित माओवादी संगठन में कार्य करना बताये। जिनके विरूद्व पूर्व से थाना अरनपुर में अप0 क्रं0 03/2020 धारा 147,148,149,364,294,323,506,302 भादवि, 25आर्म्स एक्ट,4,5 वि0प0अधि0 एवं 13,23,38(2),39(2) विविक्रिनि अधि0 1967 एवं अप0 क्रं0 05/2021 धारा 147,148,149,307 भादवि,25, 27आर्म्स एक्ट,4,5 वि0प0अधि0 एवं 13(1),38(2),39(2) विविक्रिनि अधि0 1967 के तहत् अपराध पंजीबद्ध होने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
*उपरोक्त माओवादियों की गिरफ्तारी में डीआरजी दंतेवाड़ा,थाना अरनपुर एवं 111वी वाहिनी सीआरपीएफ यंग प्लाटून का विशेष योगदान रहा।








