बलौदाबाजार । विगत दिनों छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला की अगुवाई में बैठक कर बलौदा बाजार ट्रक मालिक संघ सीजी बलकर संघ एवं रायपुर बस्तर कोरापुटपरिवहन संघ के समर्थन पर श्री सीमेंट संयंत्र के सभी प्रकार का परिवहन कार्य बंद करने हेतु 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिससे कंपनी प्रबंधन एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मध्य आज समझौता हुआ और कंपनी प्रबंधन के द्वारा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मांग अनुसार 175000 टन प्रतिमाह सड़क मार्ग से कलिंकर का डिस्पैच देने तथा बलौदा बाजार ट्रक मालिक संघ की गाड़ियों को डिस्पैच में 25% डिस्पैच पर प्राथमिकता दिए जाने हेतु सहमति एवं आश्वासन दिया।
उपरोक्त मांगों के पूर्ण होने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन में खुशी की लहर व्याप्त है और कंपनी प्रबंधन के प्रति सभी संगठनों के द्वारा आभार व्यक्त किया गया केवल बलौदा बाजार ट्रक मालिक संघ को 25% की क्लिंकर डिस्पैच में प्राथमिकता प्रदान करने के लिए बलौदा बाजार ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने भी सी सी टी ए एवं कंपनी प्रबंधन के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
उक्त अवसर पर प्रमुख रुप से अंजय शुक्ला, सुधीर अग्रवाल, अरूण तुलस्यान, मलकीत सिंह,सुब्रत डे, गणेश प्रसाद जायसवाल, सनोज सिंह, मिथलेश वर्मा आदि सदस्यों ने कंपनी प्रबंधन के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।








