Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ पाॅवर कंपनी की कैशलेस स्वास्थ्य योजना कर्मियों व पेंशनरों के हित में अभिनव कदम छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व पंजाब तीनों राज्यों के बीच एमओयू
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पाॅवर कंपनी की कैशलेस स्वास्थ्य योजना कर्मियों व पेंशनरों के हित में अभिनव कदम छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व पंजाब तीनों राज्यों के बीच एमओयू

Purushottam Manhare May 19, 2024

 

रायपुर, 15 मई 2024 । छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी में कैशलेस स्वास्थ्य योजना का अध्ययन करने आई मध्यप्रदेश व पंजाब की टीमों ने योजना की भरपूर सराहना की हैं तथा इसे अपनी-अपनी विद्युत कंपनियों में लागू करने की मंशा जताई है। छत्तीसगढ़ पाॅवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस.के. कटियार, प्रबंध निदेशक छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी श्री राजेश कुमार शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में मध्यप्रदेश पाॅवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मंजीत सिंह ने इस योजना को कर्मचारी हित का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण माना। पंजाब पाॅवर कार्पोरेशन के प्रतिनिधि ने बताया कि इस योजना से उन्हें नई राह मिली है। तीनों राज्यों की बिजली कंपनियों व छत्तीसगढ़ की क्रियान्वयन एजेंसी के बीच एक एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर किए गए। जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ पाॅवर कंपनी के कैशलेस स्वास्थ्य योजना के माॅडल को मध्यप्रदेश तथा पंजाब में भी अपनाया जा सकता है।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री अशोक कुमार वर्मा तथा अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री विनोद कुमार अग्रवाल ने पीपीटी के माध्यम से योजना की प्रस्तुति दी। बैठक में मध्यप्रदेश व पंजाब स्टेट सेक्टर की सात पाॅवर कंपनियों से आये अधिकारियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी की टीम को बधाई दी व ताली बजाकर इस कार्य की प्रशंसा की। मध्यप्रदेश से आई टीम ने कहा कि यह माॅडल सुनियोजित तरीके से संचालित हो रहा है जिसका सीधा लाभ कर्मचारियों व पेंशनरों को मिलता देखना काफी सुखद है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की योजना के पीछे की गई मेहनत, शोध और सोच को अनुकरणीय बताया।
मध्यप्रदेश पाॅवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मंजीत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी की कैशलेस स्वास्थ्य योजना के बारे में हमने जितना सुना था यहाँ आकर उससे भी बेहतर पाया है। इस योजना को मध्यप्रदेश की पाॅवर कंपनियों में लागू करने के लिए हमारा आत्म-विश्वास बढ़ा है। यह योजना बहुत प्रभावी है।
पंजाब स्टेट पाॅवर कार्पोरेशन से आए श्री डी.के. गोयल ने कहा कि पंजाब में इसी तरह की कैशलेस योजना लागू की गई थी पर वह सफल नहीं हो सकी थी, यहाँ आकर हमने छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य योजना का सूक्ष्मता से अध्ययन किया है। छत्तीसगढ़ में बहुत मेहनत से रिसर्च की गई और योजनाबद्ध ढंग से इसे लागू किया गया है। हमने जिन दिक्कतों का सामना किया था उनका समाधान इस योजना में है।
मध्यप्रदेश पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रतिनिधि श्री अमित मेहरोलिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी की स्वास्थ्य योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है, कंपनी की ओर कर्मियों के लिए सामाजिक दायित्व का बेहतर उदाहरण है। बैठक में मध्यप्रदेश से मध्य क्षेत्र, पूर्व क्षेत्र तथा पश्चिम क्षेत्र पाॅवर वितरण कंपनी तथा मध्यप्रदेश पाॅवर मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर पाॅवर कंपनी में कार्यशाला आयोजित
Next मैट्स विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.