Skip to content
June 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • ममता बनर्जी की सरकार ने ओबीसी वर्ग के हितों में कटौती करके एक वर्ग विशेष को इसका लाभ दिया जो संविधान के विरुद्ध है: मंत्री टंकराम वर्मा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

ममता बनर्जी की सरकार ने ओबीसी वर्ग के हितों में कटौती करके एक वर्ग विशेष को इसका लाभ दिया जो संविधान के विरुद्ध है: मंत्री टंकराम वर्मा*

Purushottam Manhare May 23, 2024

*कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले ने दूध का दूध और पानी का पानी करके दिखा दिया। हम सभी इस फैसला का स्वागत करते हैं: वर्मा*

*ओबीसी/एससी/एसटी/ वर्ग के लोगों के अधिकारों का हनन और उनपर किसी भी तरह के अत्याचार को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी –  वर्मा*

रायपुर। 2024। प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस कथन का तीखा प्रतिकार करते हुए न्यायालय की खुली अवहेलना करार दिया है, जिसमें ममता बनर्जी यह कहती नजर आ रही हैं कि “मैं कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करूंगी, बंगाल में मुसलमानों को ओबीसी आरक्षण देना नहीं छोड़ूंगी।”

मंत्री वर्मा ने आरक्षण को लेकर दिए हाई कोर्ट के फ़ैसले पर कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले ने दूध का दूध और पानी का पानी करके दिखा दिया। हम सभी इस फैसला का स्वागत करते हैं। उच्च न्यायालय का जो ये यह फैसला आया है, ये इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी के किए कुकृत्य और वोट बैंक की राजनीति के असली चेहरे को उजागर करता है।

उन्होने आगे कहा कि जिस प्रकार से इंडी गठबंधन के दलों की सरकारों ने राज्यों में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया वो संविधान के विपरीत है और पिछड़ा वर्ग के हितों का गला घोटने जैसा है। इतने वर्षों में कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन ने देश में लगातार पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय किया है, उनके अधिकारों को छीना है, उनका शोषण किया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले से ये स्पष्ट हो गया है की किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के लोग षड्यंत्र रचते हैं, पिछड़ा वर्ग के लोगों के हितों को मारते हैं और धर्म व जाती के आधार पर वोट बैंक की राजनीति करते हैं।

श्री वर्मा ने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी के लोगों के साथ जब भी अन्याय होगा, तो हम पूरी ताकत से इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। ओबीसी/एससी/एसटी/ वर्ग के लोगों के अधिकारों का हनन और उनपर किसी भी तरह के अत्याचार को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़,दिनभर रूक रूक कर चली गोलीबारी में सात वर्दीधारी नक्सली ढेर
Next प्रधानमंत्री सफाई की बात करते हैं और इनकी पार्टी के लोग सफाई कर्मियों से बदसलूकी करते हैं – एजाज़ ढेबर*

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.