रायपुर…भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान फिल्म 31 मई 2024 को, रायपुर और संपूर्ण छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, ये फिल्म हमारे रायपुर के रहने वाले लेखक कैप्टन नीरज विक्रम ने लिखी है। कैप्टन नीरज विक्रम एक पूर्व आर्मी ऑफिसर हैं और उन्होने मोटू पतलू, शिवा, रुद्रा, ओह माय लल्लन, चाचा भतीजा, ईना मीना डिका, छोटा भीम जैसी कई सुपर हिट एनिमेटेड सीरियल लिखे हैं, इसके अलावा सोनपरी, शरारत, शकालाका बूम बूम, ऑल द बेस्ट, करिश्मा का करिश्मा, जैसे तमाम दादू जी, टिंग टॉँग , ओह माय लल्लन और दी पांडवास जैसे एनिमेटेड सीरियल प्रोडूस भी किये हैं
नीरज विक्रम जी से इस फिल्म के बारे में बताया कि “छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान ” फिल्म भारत में पहली ऐसी फिल्म है जो एनीमेशन सीरियल से लाइव एक्शन फिल्म में बन रही है, छोटा भीम पिछले 16 सालों से एक सुपर हिट एनीमेशन सीरियल है,
राजीव चिलाका फिल्म के निर्माता के साथ लाइव एक्शन मूवी डायरेक्ट करने का ये उनका पहला अनुभव था फिल्म में तकरीबन हर सीन में वीएफएक्स का काम है। वीएफएक्स निर्देशक जुनैद ने बहुत अच्छा काम किया है
इस फिल्म में भीम का मुख्य किरदार में यज्ञा भसीन ने किया है, उसके दोस्तों का किरदार आश्रिया मिश्रा ,कबीर साजिद शेख ,दिव्यम , दैविक, आद्विक और स्वर्णा पांडेय ने किया है। इनके साथ इनके साथ अहम भूमिका में अनुपम खेर , मकरंद देशपांडे , नवनीत कौर ढिल्लों , सुरभि तिवारी , संजय बिश्नोई और शाजी चौधरी है






![]()


