रायपुर
विश्व पर्यावरण दिवस पर ईको क्लब भूगोल विभाग दुर्गा महाविद्यालय रायपुर द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया।प्राचार्य ,दुर्गा महा विद्यालय के द्वारा सभी को संदेश दिया कि हमे आने वाली पीढ़ी को ध्यान देना है और पर्यावरण को उनके लिए सरक्षित रखे जिससे उन्हें स्वच्छ हवा पानी एवम नीला आकाश उपलब्ध हो ।ईको क्लब की अध्यक्ष डॉ पुर्णिमा शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि सयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 5जून 1974में सर्वप्रथम पर्यावरण दिवस मनाया गया तत्पश्चात प्रति वर्ष आज के दिन पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।प्रति वर्ष इसकी थीम होती है। पिछले साल की थीम प्लास्टिक प्रदूषण के निपटान पर आधारित थी।वर्ष 2024 की थीम है “Land Restoration Desertification and drought resilience ” इस अवसर पर सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूकता रहने को कहा और संदेश दिया गया कि किसी भी शुभ अवसर पर आप एक वृक्ष लगाएं।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी एवम विद्यार्थी उपस्थित रहे।








