रायपुर।
पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए एमआईसी मेंबर व पार्षद जीतेन्द्र अग्रवाल और कमिश्नर विमल शर्मा, स्मृति देवांगन प्रभारी हमरा अस्पताल खो खो पारा इंजीनियर विद्या बघेल एवं वार्ड के मितानिन सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारी एवं वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। बता दें कि पर्यावरण के प्रदुषित होने के कारण ही पृथ्वी का तापमान में वृद्धि हो रही है जिसके कारण वातावरण पर इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है।इस वर्ष देश सहित प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है।लोगो को हिटवेव का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए वार्ड के लोगों ने पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण किया। ताकि आने वाले भविष्य में लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।








