Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बलौदाबाजार हिंसा: भूपेश-चरणदास समेत कांग्रेस के दिगग्ज नेता आज बलौदाबाजार दौरे पर
  • छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार हिंसा: भूपेश-चरणदास समेत कांग्रेस के दिगग्ज नेता आज बलौदाबाजार दौरे पर

Purushottam Manhare June 14, 2024

बलौदाबाजार हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाई हुई है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है। जमकर जुबानी जंग चल रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज 14 जून को बलौदाबाजार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बलौदाबाजार दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस के नेतागण बलौदाबाजार में घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे।

 

आगजनी से जले कलेक्टर और एसपी दफ्तर का निरीक्षण करेंगे। वहां के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ चर्चा करेंगे। मामले की छानबीन और जांच-पड़ताल करेंगे। इसके बाद राज्य की साय सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जायेगी।

 

मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीते दिनों कहा था कि बलौदाबजार हिंसा शांत छत्तीसगढ़ के माथे पर काला टीका है। बलौदाबाजार की घटना को लेकर सरकार सजग होती , तो यह सब नहीं होता। इसके पहले राज्य सरकार के तीन मंत्री दयाल दास बघेल, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिंसा के पीछे कांग्रेस की साजिश का आरोप लगाया था। कांग्रेस के वर्तमान और पूर्व विधायकों पर भी आग में घी डालने का आरोप लगाया था। इसके बाद से मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। सतनामी समाज के गुरु और पूर्व मंत्री रुद कुमार गुरु गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस पहुंग गये थे।

रिटायर जज करेंगे मामले की जांच
इस मामले में राज्य सरकार ने जांच टीम गठित कर दी है, जो मामले की जांच कर रही है। छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी बनाया गया है। राज्य शासन ने छह बिन्दुओं पर जांच के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जांच का आदेश जारी किया है। जांच समिति तीन महीने के भीतर राज्य शासन को रिपोर्ट सौंपेगी। छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम इस घटना की जांच कर तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेंगे।

इधर, बीजेपी की पांच सदस्यीय जांच टीम गठित
दूसरी ओर बलौदाबाजार घटना को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। यह कमेटी बलौदाबाजार हिंसा संबंधित स्थान का दौरा करेगी। हिंसा से संबंधित तथ्यों की जांच-पड़ताल कर सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी। कमेटी में प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल संयोजक बनाए गए हैं। वहीं खेलकूद मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, बीजेपी अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय और पूर्व विधायक रंजन साहू सदस्य बनाए गए हैं।

जानें क्या था मामला
बता दें कि पिछले महीने अराजक तत्वों ने अमर गुफा में जैतखाम को क्षति पहुंचायी थी। इस पर पुलिस की जांच से असंतुष्ट होकर समाज के लोगों ने जांच की मांग की थी। शर्मा ने सीएम के निर्देश पर न्यायिक जांच की घोषणा की है। इस पर समाज के लोगों ने संतुष्टि जाहिर करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम रखा था। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर घटना को अंजाम दिया है, जिसकी जांच की जा रही है। जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में सतनामी समाज के लोग कलेक्ट्रेट के पास बवाल मचाया। उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। कई वाहनो को फूंक दिया। घटना के दौरान 20-30 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने बड़ी संख्या में उपद्रवियों की लिस्ट जारी की है। आरोपियों से नुकसान की भरपाई कराने की तैयारी है। मामले में बलौदाबाजार के कलेक्टर और एसपी को वहां से हटाने के बाद उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया है। नये कलेक्टर और एसपी की नियुक्ति कर दी गई है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous ब्रेकिंग* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा में भक्तमाता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए
Next नारायणपुर जिले के कुतूल और मोहंदी के बीच जंगलों में आईईडी के विस्फोट होने से दो जवान घायल

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.