छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ओपन कराते चैम्पियनशिप का आयोजन दिनांक 15 जून से 16 जून 2024 को भिलाई के महिला महाविधालय सेक्टर 9 में हुआ । जिसमे हर्षा कराते अकादमी के 02 कराते खिलाडिय़ों ने भाग लेकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक पर अपना कब्जा जमाया और अपने खेल के जोहर का लोहा मनवाया । जिसमे काता एवं कुमिते इंवेट में सात वर्ष में पृथ्वी विक्रम सिंह ने दो दो सिल्वर मेडल जीते वही बालिका वर्ग में शुभ्रता मेहर ने कुमिते दुर्ग की खिलाड़ी को हराते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया बच्चों ने अपने जीतने का पूरा श्रेय अपनी कोच हर्षा साहू को दिया है ये सभी बच्चे हर्षा कराटे एकेडमी बूढ़ा तालाब के सामने शाम ५:३० से ७ रोज़ प्रैक्टिस करते हैं इनकी कोच नेशनल रेफ़री सर्टिफ़ाई नेशनल कोच भी है जिसका अनुभव इन बच्चों के प्रदर्शन में नज़र आता है इस एकेडमी के बच्चे लगातार छत्तीसगढ़ कि लिये मेडल भी जीत रहे रायपुर कराते एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं परिजनों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं ।
