Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • चेम्बर भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘‘योग एवं ध्यान‘‘ कार्यक्रम का आयोजन हुआ
  • छत्तीसगढ़

चेम्बर भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘‘योग एवं ध्यान‘‘ कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Purushottam Manhare June 24, 2024

 

चेम्बर पदाधिकारी और संघों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 20 जून 2024 को चेम्बर कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पूर्व ‘‘योग एवं ध्यान‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे योग, पोषण एवं फिटनेस विशेषज्ञ आभा सूद ने योग से जुड़ी साधनाओं, आसनों तथा योग की बारीकियों को विस्तार से बताया।

महिला चेम्बर अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा जी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक दिन पहले ‘‘योग एवं ध्यान‘‘ कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह 7 से 9 बजे तक चेंबर भवन में महिला चेंबर अध्यक्ष मधु अरोरा एवं चेंबर सांस्कृतिक प्रभारी आलोक शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ।

व्यापारियों में योग एवं स्वास्थ्य के प्रति नई ऊर्जा के संचार हेतु इस ‘‘योग एवं ध्यान‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमंे चेम्बर पदाधिकारी और संघों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

श्रीमती अरोरा जी ने आगे बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पूर्ण रूप से सफल बनाने समस्त व्यापारी एवं आमजन यह शपथ लें कि अपने जीवन में योग को अपनाकर एक स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में योग, पोषण एवं फिटनेस विशेषज्ञ आभा सूद ने क्रमबद्ध तरीके से कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी एवं आमजनों को विभिन्न योग मुद्राएं विस्तार से बताई जैसे-सूर्य नमस्कार, पवनमुक्तासन करके कैसे शरीर को लचीला और गर्म रख सकें। सेतुबंध आसन एवं वृक्षासन से शरीर को संतुलित करना सिखाया। तत्पश्चात श्वांस से संबंधित प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका की जानकारी दी।

 

 

चेंबर सांस्कृतिक प्रभारी श्री आलोक शर्मा ने आगे बताया कि कार्यक्रम में चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर परवानी ने योग गुरु आभा सूद जी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने दिए गए योगदान एवं नई तकनीक को सीखने के लिए चेंबर टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

तत्पश्चात शांति पाठ के साथ ही ‘‘योग एवं ध्यान‘‘ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, मंत्री-शंकर बजाज, लोकेश साहू, चेम्बर सांस्कृति प्रभारी आलोेक शर्मा, युवा चेम्बर महामंत्री कांति पटेल, अविनाश खेतपाल,निखिल झवेरी, महिला चेम्बर अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट, हेमल शाह, सदस्य-रमेश ठक्कर, श्रीमती ईला ठक्कर, लेखराज अठवानी, विकास तिवारी, चेम्बर कर्मचारी रूचि सोनी, रिया सोनी ,छत्तीसगढ़ चाय व्यापारी संघ से दिलीप केवलानी,रायपुर बारदाना व्यापारी संघ के सचिव मनीष भानुशाली सहित अनेक व्यापारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर कैट के प्रदेश कार्यालय में योग शिविर लगाया गया*
Next पंडरी बस स्टैंड की रिक्त जमीन जेम्स एवं ज्वैलरी पार्क के लिए उपयुक्त, सराफा कारोबारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र*

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.