Skip to content
September 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा नेत्री को नग्न करके बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया, पुलिस जांच में जुटी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भाजपा नेत्री को नग्न करके बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया, पुलिस जांच में जुटी

Purushottam Manhare June 29, 2024

पश्चिम बंगाल से भाजपा नेत्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने भाजपा नेत्री को पूरे गांव के सामने नग्न करके बेरहमी से पीटा है। मामले को लेकर भाजपा ने एक बार फिर टीमसी पर आरोप लगाया है और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जबकि पुलिस ने मामले को बेवजह राजनीतिक रंग देने की बात कही है। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि पुलिस ने तो मामले में एफआईआर दर्ज करने से भी मना कर दिया था, जिसके बाद एसपी के पास शिकायत की गई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता भाजपा महिला अल्पसंख्यक मोर्चा की उपाध्यक्ष है।

पीड़िता भाजपा नेत्री ने बताया कि लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद की वजह से पड़ोसियों ने उनकी बेटी पर हमला किया। पड़ोसी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पीड़िता के पिता ने शिकायत में कहा, उन लोगों ने मेरी बेटी को गाली देना शुरू किया। इसके बाद बाल पकड़कर घसीटा और निर्वस्त्र करके पिटाई की। इसके बाद उसे धमकी देकर सड़क पर छोड़ दिया। उन्होंने अपनी शिकायत में किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया है। हालांकि बाद में उन्होंने रिपोर्टर्स से कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता होने की वजह से उनकी बेटी पर हमला किया गया।

वहीं कूच बिहार के एमजेएन अस्पताल में पीड़िता ने बताया, टीएमसी की महिलाओं ने उन्हें नग्न कर दिया और पानी में डुबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर टीएमसी में नहीं शामिल हुई तो और ज्यादा प्रताड़ित किया जाएगा। जब मैं बेहोश हो गई तो मुझे छोड़ दिया गया। वे लोग 4 जून से ही मुझे टारगेट कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के जीजा को भी फोटोग्राफ लेने और अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा, गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है कि महिला को निर्वस्त्र करके पीटा गया और इसके पीछे राजनीतिक मंसा थी। घटना का सांप्रदायिक और राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि किसी विवाद की वजह से पहले भी पीड़िता और गांव के महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ था। हाथापाई की वजह से पीड़िता के कपड़े फट गए थे।

वहीं बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, एक सभ्य समाज में इस तरह की घटना कलंक की तरह है। स्थानीय पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से ही इनकार कर दिया। बाद में एसपी के दखल के बाद शिकायत दर्ज की गई । पुलिस ने पीड़िता के ही एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया जिसका नाम एफआईआर में भी नहीं था। वहीं राज्य में महिला और बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने कहा कि बीजेपी संकीर्ण राजनीति पर उतर आई है। पश्चिम बंगाल के लोगों ने उसे खारिज कर दिया है। उन्हें ऐसी राजनीति करनी चाहिए जिससे राज्य का भला हो।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous चौबे कॉलोनी अग्रवाल महिला मंडल ने स्कूली बच्चों को वितरित किए कापी, पेंसिल सेट व फल
Next UNA के संपादक सौरभ नामदेव द्वारा सायबर सेल,आई टी एक्ट के उल्लंघन करने पर कार्यवाही करने हुई शिकायत दर्ज

Related Stories

नागार्जुन महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में विधायक राजेश मूणत ने किया नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

नागार्जुन महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में विधायक राजेश मूणत ने किया नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत

September 23, 2026
आयुष्मान में महिलाओं को ईलाज नहीं मिल रहा – कांग्रेस*
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

आयुष्मान में महिलाओं को ईलाज नहीं मिल रहा – कांग्रेस*

September 23, 2026
भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 192 मामलों से 1,02,780 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 192 मामलों से 1,02,780 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ

September 23, 2026

Recent Posts

  • नागार्जुन महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में विधायक राजेश मूणत ने किया नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत
  • आयुष्मान में महिलाओं को ईलाज नहीं मिल रहा – कांग्रेस*
  • भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 192 मामलों से 1,02,780 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ
  • रायपुर जिले में वीबी-जी राम-जी योजना को मिली रफ्तार, 74 करोड़ के 2381 कार्य स्वीकृत
  • शरद विषुव/Autumnal Equinox : प्रकृति को समझें, अंधविश्वास से नहीं विज्ञान से जुड़ें

You may have missed

रायपुर जिले में वीबी-जी राम-जी योजना को मिली रफ्तार, 74 करोड़ के 2381 कार्य स्वीकृत

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.