स्वर्णिम सत्र के सचिव जयंत मोहता एवं मीडिया प्रभारी श्री वरुण जी माहेश्वरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कल रविवार दिनांक 30 जून 2024 को माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर की 50वी (स्वर्णिम सत्र) वार्षिक आम सभा संपन्न हुई, जिसमें पूरे वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, उसके पश्चात आगामी कार्यकाल 2024-25 हेतु चुनावी प्रक्रिया की गई।
इसके लिए चुनाव अधिकारी के रूप में मुख्य चुनाव अधिकारी श्री शैलेंद्र जी माहेश्वरी, सहायक के रूप में श्री विष्णु जी सारडा, श्री संदीप जी मर्दा एवं श्री मनोज जी तापड़िया थे।
माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के अध्यक्ष के लिए श्री नीलेश जी मूंधड़ा एवं श्री दीपक जी लड्डा प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए थे, जिसमें गुप्त मतदान करवाया गया ।
सदन द्वारा नए चयनित अध्यक्ष को अपने कार्यकारनी के चयन का विशेष अधिकार दिया गया।






![]()


समाज के सभी युवा एवं युवतीयो ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया, कुल 165 लोगो ने मतदान किया,
जिसमें 1 वोट निरस्त हुवा,
भाई नीलेश जी मूंधड़ा को 107 मत प्राप्त हुए एवम दीपक जी लड्ढा को 57 मत प्राप्त हुए ।
नीलेश जी मूंधड़ा ने दीपक जी लड्ढा को 50 मतों से पराजित कर दिया ।
माहेश्वरी युवा मंडल (महिला समिति) रायपुर के अध्यक्षा के रूप में श्रीमति सीमा जी नत्थनी को सदन द्वारा निर्विरोध चुना गया एवम् अपने कार्यकारनी के चयन का विशेष अधिकार दिया गया।
